7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Celeb fitness secrets : जानिए , बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के अल्ट्रा स्लिम लुक का राज

Secret of Bollywood actress Ananya Pandey's ultra slim look : बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Pandey) के अल्ट्रा स्लिम लुक का राज उनकी फिटनेस रूटीन और डाइट है। वे खाने की शौकीन हैं, लेकिन अपनी फिटनेस और डाइट का पूरा ध्यान रखती हैं।

2 min read
Google source verification
ananya-panday-workout.jpg

Secret of Bollywood actress Ananya Pandey's ultra slim look

Secret of Bollywood actress Ananya Pandey's ultra slim look : बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे (Ananya Pandey) के अल्ट्रा स्लिम लुक का राज उनकी फिटनेस रूटीन और डाइट है। वे खाने की शौकीन हैं, लेकिन अपनी फिटनेस और डाइट का पूरा ध्यान रखती हैं। नियमित रूप से जिम जाना, वेट ट्रेनिंग और कार्डियो एक्सरसाइज उनके फिटनेस रूटीन का हिस्सा है।

हर तरह का वर्कआउट करतीं Ananya Panday's ultra slim look

अनन्या (Ananya Pandey) को वैसे तो पिलेट्स करना अच्छा लगता है, लेकिन डांसिंग के जरिए भी वे अपनी फिटनेस मेंटेन रखती हैं। वे सप्ताह में पांच दिन योगाभ्यास करती हैं। अपने नियमित वर्कआउट में एरियल योग को भी शामिल करती हैं। जुम्बा और एरोबिक्स के लिए भी समय निकालती हैं। रिलेक्स होने के लिए स्विमिंग करती हैं।

यह भी पढ़े-जोड़ों में दर्द है तो अभी से यह शुरू कर दें इन चीजों का सेवन, सर्दियों में नहीं होगा दर्द

फायदा - वर्कआउट व योग में अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज, फिटनेस रूटीन में प्लान करने से वर्कआउट में बोरियत महसूस नहीं होती। हर दिन कुछ नया करेंगे तो एनर्जी बनी रहेगी। एरियल योग जैसे प्रयोग शरीर का संतुलन बेहतर करते हैं। इससे मूड बेहतर होता है।

यह भी पढ़े-इन 3 चीजों को टमाटर मिलाकर चेहरे पर लगाने से चमक उठेगी स्किन

प्राकृतिक जूस व इडली Ananya Pandey's ultra slim look
अनन्या (Ananya Pandey) को भी चॉकलेट और पिज्जा पसंद हैं। वे रविवार को चीट डाइट लेती हैं। रोजाना नाश्ते में लो फैट मिल्क, उपमा, इडली या डोसा लेती हैं। हर दो घंटे में पानी, प्राकृतिक ताजा जूस और नारियल पानी पीती हैं। दोपहर में दो चपाती, ग्रीन वेजिटेबल या सीजनल वेजिटेबल लेती हैं। इवनिंग स्नैक्स के तौर पर नट्स और फिल्टर कॉफी पीती हैं। रात को डिनर में सलाद, चपाती और हरी सब्जी खाना पसंद करती हैं।

यह भी पढ़े-बच्चों में दांतों की कैविटी का सबसे अच्छा इलाज करने के घरेलू उपाय

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।