8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाएं ये 7 सुपर फूड, शरीर में नहीं रहेगी पाेषक तत्वाें की कमी

सुपर फूड उन खाद्य पदार्थों को कहा जाता है, जिनमें पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं
2 min read
Google source verification
superfood diet

खाएं ये 7 सुपर फूड, शरीर में नहीं रहेगी पाेषक तत्वाें की कमी

सुपर फूड उन खाद्य पदार्थों को कहा जाता है, जिनमें पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये चीजें प्राकृतिक होती हैं जिनसे शरीर पर किसी भी प्रकार का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। आइए जानते हैं इनके बारे में :-

बादाम
बादाम में मैगनीशियम, पोटेशियम और विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होते हैं। कम कैलोरी होने की वजह से यह दिल को सेहतमंद रखते हैं। रोजाना 3-5 बादाम खा सकते हैं। बादाम शेक बनाने के लिए 5-10 बादाम को पीसकर एक कप दूध में मिला लें और स्वादानुसार चीनी प्रयोग करें।

पालक
नियासिन, जिंक और फाइबर से भरपूर पालक में कैलोरी काफी कम और पोषक तत्व अधिक मात्रा में होते हैं। पालक बढ़ती उम्र में हड्डियों की क्षति, मोतियाबिंद, कैंसर और हृदय संबंधी रोगों से बचाता है। रोजाना एक कटोरी पालक की सब्जी खा सकते हैं।

शहद
इसमें मौजूद नियासिन, अमीनो एसिड, थायमीन और विटामिन बी-6 कोशिकाओं की क्षति को रोकता है। इसमें एक विशेष प्रकार का कार्बोहाइड्रेट होता है जो पेट में अच्छे बैक्टीरिया की वृद्धि करता है। रोजाना आधे से एक चम्मच शहद खा सकते हैं। घी और शहद एक साथ न लें वर्ना यह नुकसानदायक हो सकता है।

रसबैरी
इसमें पाया जाने वाला एलेजिक एसिड कैंसर से लडऩे में सक्षम है। इसमें मौजूद मैंगनीज और अन्य एंटीऑक्सीडेंट रोगों के प्रति मजबूती प्रदान कर इम्युनिटी को बढ़ाते हैं। रोजाना 100 ग्राम रसबैरी खा सकते हैं।

संतरा
एक संतरे से दिनभर के लिए जरूरी विटामिन-सी लिया जा सकता है। विटामिन-सी, कैल्शियम और फाबइर से भरपूर संतरा शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

केला
पोटेशियम की खूबी के साथ केला आपका ब्लड प्रेशर सामान्य बनाए रखता है। इसमें मौजूद स्टार्च शरीर में मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त बनाए रखने का काम करता है। एक से दो केले रोजाना खा सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी
इसमें पाया जाने वाला फोलेट तत्व हृदय को दुरुस्त रखता है। रोजाना चार से पांच पीस स्ट्रॉबेरी के खा सकते हैं।

सुपर सेवन स्मूदी - इन सातों फल के गुणों का लाभ एक साथ लेना चाहते हैं तो:-

1 कप दूध
5-7 बादाम
1 चम्मच शहद, स्वादानुसार
1 केला
1 छिला हुआ संतरा
1/2 रसबैरी
5 स्ट्रॉबैरी और
1/2 कप उबली पालक को मिक्सर में ब्लैंड कर लें। छानकर स्मूदी का स्वाद लें।


ध्यान रहे
एक सामान्य व्यक्ति को हर छह माह में बॉडी कॉम्पोजिशन टेस्ट कराना चाहिए ताकि शरीर में होने वाली पोषक तत्वों की कमी का पता लगाया जा सके। इन सभी नेचुरल फूड्स के मिक्स होने से इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स, मिनरल्स और एंजाइम्स शरीर के लिए एक हैल्दी लिक्विड डाइट व आहार पूरक का काम करते हैं। खासकर गर्मियों में इसे पीने से शरीर में ताजगी बनी रहती है।