दही कई मायनों में दवा की तरह भी काम करता है। प्रोटीन व कैल्शियम अधिक होने से यह सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन इसे कुछ चीजों के साथ खाने से नुकसान भी होता है।
दही कई मायनों में दवा की तरह भी काम करता है। प्रोटीन व कैल्शियम अधिक होने से यह सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन इसे कुछ चीजों के साथ खाने से नुकसान भी होता है।
प्याज : प्याज और दही को एक साथ खाना सही नहीं है। आयुर्वेद के मुताबिक, दही की तासीर ठंडी होती है जबकि प्याज की तासीर गर्म। ऐसे में दोनों को साथ खाने से एलर्जी हो सकती है। शरीर पर चकत्ते, एक्जिमा, सोरायसिस, गैस, एसिडिटी, उल्टी आदि हो सकते हैं।
आम : कई लोग आम दोई बनाने के लिए दही और आम को मिक्स करते हैं, लेकिन आम और दही, दोनों की तासीर एक-दूसरे से अलग-अलग होती है। इसलिए आम और दही का सेवन एक साथ करने से बचना चाहिए।
उड़द की दाल भी न खाएं
दाल, प्रोटीन से भरपूर होती है, लेकिन दही के साथ अगर उड़द दाल का सेवन करते हैं तो पेट में एसिडिटी, सूजन, लूज मोशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इन दोनों का कभी भी एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।