Benefits of Arjuna Bark: अर्जुन की छाल औषधीय गुणों से भरपूर है। इसका सबसे अधिक उपयोग काढ़ा बनाने में किया जाता है। इसके काढ़े में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। इस लिए यह स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी है। यह डायबिटीज, इंफेक्शन, संक्रमण, गले की खराश, सर्दी-जुकाम जैसी परेशानियों से राहत दिलाने में कारगर है। अर्जुन का वृक्ष नदी-नाले के आसपास उगता है। जिसकी ऊंचाई 30- 40 फीट तक हो सकता है। इसका फल चौकोर आकार का आता है। आज इस लेख में हम आपको अर्जुन की छाल के चमत्कारी लाभ के बारे में बताएंगे।