7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसमी, तरबूज और आम के रस से शरीर को मिलेगी एनर्जी

विटामिन-सी से भरपूर माैसमी पाचन क्षमता बढ़ाकर शरीर में पानी की कमी दूर करता है

less than 1 minute read
Google source verification
fruits juice

मौसमी, तरबूज और आम के रस से शरीर को मिलेगी एनर्जी

गर्मी में तापमान के बढ़ने से शरीर को ऊर्जा के लिए अधिक तरल की जरूरत होती है। खानपान में बदलाव जैसे गरिष्ठ चीजों के बजाय हल्की चीजों के अलावा मौसमी फलों का जूस फायदा पहुंचाएगा। जानें इनके बारे में-

मौसमी:
विटामिन-सी से भरपूर यह फल पाचन क्षमता बढ़ाकर शरीर में पानी की कमी दूर करता है। खाना खाने से घंटाभर पहले मौसमी खाएं या जूस पीएं।

आम:
इस फल का जूस शरीर में ठंडक बरकरार रखता है। घर पर पकाने के लिए आम को अखबार में लपेटकर 3-4 दिन के लिए छोड़ दें। मार्केट में मौजूद आम कोहाईड्रोजन सल्फाइड से पकाते हैं।

तरबूज:
इसका जूस ऊर्जा बढ़ाकर पानी की कमी पूरी करता है। तरबूज के साथ पानी न पीएं।

बेर व चेरी:
बेर में बॉरोन व सल्फर जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट होते हैं। लेकिन जो लोग एसिडिक हैं, वे इन्हें कम खाए। लीची में शुगर आम से भी ज्यादा होती है। बड़ों की बजाय यह बच्चों के लिए अच्छी है।