13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोजाना चले सिर्फ इतना कदम, गायब हो जाएगी पेट की चर्बी, ब्लड शुगर भी रहेगा कंट्रोल

Steps per day by Age: आज के समय में ज्यादातर लोगों को लाइफस्‍टाइल संबंधी बीमारियां तेजी से अपना शिकार बना रही हैं। इसकी चपेट में युवा तेजी से आ रहे हैं। इसकी मुख्य वजह से एक जगह पर घंटों बैठे रहकर लैपटॉप या कंप्‍यूटर पर लगातार लंबे समय काम करना, व्‍यायाम न कर पाना। इस वजह से मोटापे से लेकर, हाई ब्‍लड शुगर, बैड कॉलेस्‍ट्रॉल बढ़ने की समस्या हो रही है। एक्सपर्ट के अनुसार, इन सभी बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Kumar

Aug 19, 2023

walking_benefits.jpg

Steps per day by Age: आज के समय में ज्यादातर लोगों को लाइफस्‍टाइल संबंधी बीमारियां तेजी से अपना शिकार बना रही हैं। इसकी चपेट में युवा तेजी से आ रहे हैं। इसकी मुख्य वजह से एक जगह पर घंटों बैठे रहकर लैपटॉप या कंप्‍यूटर पर लगातार लंबे समय काम करना, व्‍यायाम न कर पाना। इस वजह से मोटापे से लेकर, हाई ब्‍लड शुगर, बैड कॉलेस्‍ट्रॉल बढ़ने की समस्या हो रही है। एक्सपर्ट के अनुसार, इन सभी बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बस पैदल चलना होगा। वो भी अपने आयु के अनुसार। ऐसा करने से आपको कई सारे स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे। डॉक्‍टर के अनुसार अगर आप रोजाना कुछ हजार कदम चलते हैं तो आपको स्‍वस्‍थ रहने के लिए अलग से व्‍यायाम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

वैसे रोजाना कितने कदम चलना है, ये सवाल हमेशा बना रहता है। एक अमेरिकी रिसर्च के अनुसार, रोजाना 2500 कदम चलने से भी आप स्‍वस्‍थ रह सकते हैं। वहीं कई अन्‍य रिसर्च रोजाना 10 हजार कदम चलने की बात कहती हैं। आजकल मिलने वाली स्‍मार्टवॉच भी आपके कदमों को गिनती हैं और रोजाना कम से कम 10 हजार कदम रोजाना चलने का टार्गेट लोगों को देती हैं। लेकिन अब सवाल ये आता है कि सभी को दस हजार कदम चलने चाहिए या आयु के हिसाब से लोगों के लिए कदमों की संख्‍या अलग-अलग रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें-Effective Weight Loss Tips: सिर्फ 21 दिनों में पिघल जाएगी शरीर की चर्बी, बहुत असरदार है नुस्खा

एक्सपर्ट के अनुसार, एक हर व्‍यक्ति को कम से कम 10 हजार कदम चलना चाहिए। इससे दिल की सेहत ठीक रहती है। डायबिटीज, हार्ट डिजीज, स्‍ट्रोक, मोटापा, डिप्रेशन, ब्रेस्‍ट-कोलोन आदि कैंसर से भी बचाता है। कुछ रिसर्च कहती हैं कि रोजाना 4 से 5 हजार कदम चलने से भी स्‍वस्‍थ रह सकते हैं। 10 हजार कदम तक चलने से कोई नुकसान नहीं है।

यह भी पढ़ें- Home remedies for Detox your organs: लीवर, किडनी सहित शरीर के 5 मुख्य अंगों की हो जाएगी सफाई, अपनाएं ये घरेलू उपाय

बच्‍चों की बात है तो बच्‍चों को नियमित रूप से खेलना-कूदना चाहिए। बच्‍चे कम से कम एक से डेढ़ घंटे रोजाना बिना किसी रोकथाम के खेलें कूदें। ऐसे करने से उन्हें चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे स्‍वस्‍थ रहेंगे और उनका सभी तरह से विकास होगा।

10 हजार कदम कितने किलोमीटर
बता दें कि अगर एक सामान्‍य लंबाई वाला व्‍यस्‍क व्‍यक्ति रोजाना 10 हजार कदम चल रहा है तो यह दूरी करीब 7.5 किलोमीटर के बराबर बैठती है। इस दूरी को चलकर तय करने करीब पौने दो घंटे का वक्‍त लग सकता है। हालांकि अलग-अलग उम्र के हिसाब से 10 हजार कदम की दूरी अलग हो सकती है वहीं इसे तय करने में लगने वाला समय भी बदल सकता है। एक स्‍टडी के मुताबिक उम्र के हिसाब से कदमों की संख्‍या भी अलग-अलग है।

यह भी पढ़ें- Benefits of arjuna bark: अर्जुन की छाल है बेहद करामाती, रोजाना सेवन करने से मिलेंगे 5 चमत्कारी लाभ

कितने कदम चलना है ठीक
40 साल तक की महिलाएं रोजाना- 12 हजार कदम चलना चाहिए
40 से 50 साल की महिलाएं- 11 हजार कदम
50 से 60 साल की महिलाएं- 10 हजार कदम
60 से ज्‍यादा उम्र की महिलाएं- 8 हजार कदम
18 से 50 साल पुरुष- रोजाना 12 हजार कदम
50 साल से ज्‍यादा उम्र के पुरुष- 11 हजार कदम रोजाना

यह भी पढ़ें- Herbal Drinks for Weight Loss: सुबह खाली पेट पीए ये 5 हर्बल ड्रिंक्स, सिर्फ 1 महीने में पिघलने लगेगी पेट, कमर की चर्बी

ज्‍यादा वजन वालों को करना होगा ये काम
स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञों के अनुसार, उम्र के हिसाब से कदमों की संख्‍या सामान्‍य स्‍वास्‍थ्‍य के लिए तय की गई है लेकिन अगर किसी व्‍यक्ति का वजन ज्‍यादा है और उसे वेट लॉस करना है तो उसे कदमों की यह संख्‍या बढ़ानी होगी। साथ ही जमी चर्बी के हिसाब से कुछ व्‍यायाम भी करना होगा। डायबिटीज वाले को रोजाना 12 हजार से ज्‍यादा कदम चलना चाह‍िए।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।