
गुलकंद शरीर के दे ठंडक, मांसपेशियां बनाएं मजबूत
सुबह के समय अगर खाली पेट गुलाब की दो पंखुड़ियां खा ली जाएं तो दिनभर ताजगी बनी रहती है। गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल चाय बनाने में भी होता है। इससे शरीर में जमा अतिरिक्त टॉक्सिन (विषैले पदार्थ) निकल जाता है। अाइए जानते हैं गुलकंद के फायदाें के बारे में :-
- पंखुड़ियों को उबालकर इसका पानी ठंडा कर पीने सेेे तनाव में राहत मिलती है और मांसपेशियों की जकड़न दूर होती है।
- गुलकंद शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है और कब्ज को भी दूर करता है। सुबह-शाम एक-एक चम्मच गुलकंद खाने से मसूड़ों की सूजन या खून आने की समस्या दूर हो जाती है।
- पीरियड के दौरान गुलकंद खाने से पेटदर्द में आराम मिलता है।
- मुंह का अल्सर दूर करने के लिए भी गुलकंद खाना फायदेमंद होता है। गुलकंद शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाता है और पेट को भी ठंडक पहुंचाता है।
- गुलाब से बने गुलकंद में गुलाब का अर्क होता है जो शरीर को ठंडक पहुंचाता है। यह शरीर को डीहाइड्रेशन से बचाता है और तरोताजा रखता है। यह पेट को भी ठंडक पहुंचाता है। गर्मी के दिनों में गुलकंद स्फूर्ति देने वाला एक शीतल टॉनिक है, जो गर्मी से उत्पन्न थकान, आलस्य, मांसपेशियों का दर्द और जलन आदि कष्टों से बचाता है।
Updated on:
05 Feb 2019 03:44 pm
Published on:
05 Feb 2019 02:48 pm
बड़ी खबरें
View Allडाइट फिटनेस
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
