मूंगफली प्लांट बेस्ड प्रोटीन का एक एक्सीलेंट साेर्स है,100 ग्राम मूंगफली में करीब 25.8 ग्राम प्रोटीन होता है। जोकि व्यक्ति की दैनिक प्रोटिन आवश्यकता का आधा होता है। अपने दैनिक आहार में महिलाओं को 46 ग्राम और पुरूषों को 56 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। शरीर की कोशिकाओं के निर्माण और मरम्मत के लिए प्रोटीन आवश्यक है।
फैटी एसिड हमारे भोजन का एक अनिवार्य हिस्सा है। मूंगफली की वसा के अधिकांश तौर पर मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं, जो एक स्वस्थ प्रकार की वसा होती हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) के अनुसार, संतृप्त और ट्रांस वसा के बजाय मोनोअनसैचुरेटेड वसा और पॉलीअनसेचुरेटेड वसा का सेवन करने से व्यक्ति के रक्त कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार हो सकता है। बदले में यह, हृदय रोग और स्ट्रोक के जोखिम को कम करता है।
मूंगफली फाइबर का एक अच्छा स्रोत हैं। 100 ग्राम मूंगफली में 8.5 ग्राम फाइबर होता है। अपने दैनिक आहार में पुरुषों को 34 ग्राम और महिलाओं को 28 ग्राम फाइबर की जरूरत होती है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाने से रक्त कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार होता है और हृदय रोग, स्ट्रोक, मोटापा और टाइप 2 मधुमेह का खतरा कम होता है।