
डिंडोरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है इस हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं जबकि एक नवविवाहिता की मौत हो गई है। घटना शनिवार दोपहर करीब 1.30 बजे की है जब डिंडौरी जिले के चकवार गांव के पास बारातियों से भरा एक पिकअप पलट गया। पिकअप में 31 लोग सवार थे, हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक समनापुर थाने के बरगांव के पास पिकअप वाहन बारात लेकर जा रहा था। पिकअप में 31 लोग सवार थे। जैसे ही पिकअप चकवार गांव के पास टर्निंग पर पहुंचा तो ड्राइवर ने लापरवाही करते हुए तेज रफ्तार में ही पिकअप मोड़ दिया। गाड़ी ओवरलोड थी इसलिए अनियंत्रित होकर पलट गई और चीख पुकार मच गई। घायलों को ग्रामीणों व पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान 19 साल की बुधवारिया के तौर पर हुई है जिसकी कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी और वो गर्भवती भी थी।
यह भी पढ़ें- घर में दो बीवियों के साथ रहता था शख्स, बीती रात हो गया बड़ा कांड
बताया गया है कि शुक्रवार को पिकअप वाहन एमपी 52 जी ए 0853 आडई गांव से चकवार बारात लेकर गया था और शनिवार को बारात लेकर लौट रहा था। ये जानकारी भी मिल रही है कि ड्राइवर ने शराब पी रखी थी। भीषण सड़क हादसे की बड़ी वजह ड्राइवर द्वारा वाहन पर नियंत्रण खोना बताया गया है। हादसा होने के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। हादसे वाली गाड़ी का चार महीने पहले ही फिटनेस खत्म होने की जानकारी भी सामने आई है।
यह भी पढ़ें- युवराज ढाबे में दाल के साथ परोसी जाती थीं लड़कियां, Sex Racket पकड़ाया
Published on:
18 May 2024 06:54 pm
बड़ी खबरें
View Allडिंडोरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
