5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्य मार्ग किनारे जानलेवा गड्ढों में हो चुके हैं कई हादसे

सडक किनारे बना गड्ढों
2 min read
Google source verification
CGNews

Many mishaps have happened in the deadly pits along the main road

करंजिया। अमरकंटक से डिंडोरी स्टेट हाईवे की मुख्य मार्ग का निर्माण एमपीआरडीसी द्वारा ठेके पर कराया गया था। अभी हाल मे ही ठेकेदार द्वारा रोड के उपर एक ओर परत चढाकर रोड दुरूस्त की जा रही है, परन्तु रोड किनारे हुए खतरनाक गड्ढों की तरफ उनका ध्यान नही जा रहा है। मुख्यालय से दो किमी दूर तरेरा मे रोड किनारे करीब दस फीट गहरा एवं 15 फीट चौडा गड्ढों हो गया है। जो पहले रोड निर्माण के समय से ही है। गड्ढों रोड से सटकर ही उसे अपनी चपेट मे ले रहा है। दिनो दिन आकार मे वृद्धि होते जा रही है, परन्तु अधिकारियों एवं जिम्मेदार ठेकेदार को यह गड्ढा नजर ही नही आ रहा है। इसी तरह करंजिया के स्कूल कालोनी के समीप रोड के सटकर इसी तरह का गहर और चौडा गड्ढा है। जिसमे एक इंच भी पटरी नही है। तीन किमी की सड़क मे इस तरह के दो खतरनाक गड्ढे वाहन चालको एवं पैदल चल रहे ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। तरेरा के ग्रामीणो ने बताया कि रात में एवं दिन मे कई हादसे इस गड्ढें मे हो चुके है। बच्चे, ग्रामीण एवं मवेशी आये दिन इसमे गिर जाते है। अभी विगत दिनो एक मोटर सायकल चालक वाहन समेत इस गड्ढे में घुस गया था। वाहन चालकों ने बताया कि रात के समय इन गड्ढों में ज्यादा डर रहता है। गाडिय़ो के क्रास होने से लाईट के कारण साईड समझ मे नही आती। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोकल एवं प्रतिदिन चलने वाले वाहनों को गड्ढे का पता होने से वे सावधानी से चलते है, परन्तु बाहर से आये लोग एवं वाहन इसका शिकार हो जाते हैं।
ग्रामीणो ने बताया कि इसके लिए कई बार आवेदन ब्लाक स्तर एवं जिला स्तर पर दिये गये है, परन्तु कोई नही सुनता। इससे पहले ठेकेदार को और वर्तमान में रोड पर डबल कोटिंग का निर्माण कर रहे कर्मचारियों को भी इस हेतु बताया गया, परन्तु देखते है कहकर कोई ध्यान नही दिया। स्टेट हाईवे होने के साथ यह सड़क पर्यटन स्थल अमरकंटक को जोड़ती है। साथ ही छत्तीसगढ जाने आने के लिए यह एक ही मार्ग है। सवारी बसों के साथ प्रतिदिन सैकड़ों प्राईवेट वाहन इस मार्ग पर चलते हैं। ग्रामीणो ने मांग की है कि रोड के किनारे पत्थरों की जुड़ाई कर इसे भरा जाये।
इनका कहना है
रोड से सटकर बहुत बढा गड्ढा है। कई बार गड्ढे को बंद करने को कहा गया पहले कम था, प्रतिदिन आकार बढते जा रहा है।
प्रेम यादव निवासी तरेरा