21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP Election 2023: राष्ट्रपति आदिवासी, इसलिए मोदी ने नए संसद भवन का उद्घाटन नहीं कराया: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष अपराह्न 3.40 बजे डिंडोरी में बोले...

2 min read
Google source verification
mallikaarjun_kharge_in_dindauri_balaghat_mp.jpg

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। डिंडोरी के शहपुरा में उन्होंने कहा, संसद के नए भवन के उद्घाटन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं बुलाया। वे आदिवासी हैं, इसलिए मोदी ने उनसे उद्घाटन नहीं कराया। उनके मुंह में राम..बगल में छुरी है। डिंडोरी से उन्होंने मंडला-डिंडोरी की 5 सीटें साधीं। वहीं, बालाघाट के कटंगी की सभा में 24 मिनट के भाषण में आदिवासी बहुल बालाघाट-सिवनी की 10 सीटों को साधते हुए भाजपा सरकार को आदिवासी विरोधी करार दिया।

खरगे बोले-अंग्रेजों से लडऩे वाली कांग्रेस के सामने मोदी क्या हैं? बापू के नेतृत्व में आजादी मिली। प्रधानमंत्री नेहरू ने लोकतंत्र तो बाबा साहब ने कानून बनाकर गरीबों को मजबूत किया। मोदी और उनके लोग कांग्रेस को कमजोर करने का काम कर रहे हैं, ताकि कार्यकर्ता हतोत्साहित हो जाएं। यह सोच गलत है। हर हाल में मध्यप्रदेश में कांग्रेस जीत रही है। कितने मोदी-शाह आएं, कितने झूठ बोलें, जीतेगा हाथ ही। भाजपा ईडी और सीबीआइ की धमकी देती हंै। संसद में भाजपा के लोगों ने नरेगा को कांग्रेस का स्मारक बताया था। मोदी ने भी यही कहा था। यही नरेगा कोरोनाकाल में काम आई।

मोदी झूठों के सरदार

खरगे ने कहा, अन्न की कमी के दौरान कांग्रेस ने हरित क्रांति से धान का उत्पादन बढ़ाया। खाद्य सुरक्षा कानून लाए। भाजपा का एक ही प्लान है अडाणी-अंबानी का पेट कैसे भरना है। केंद्र में 10 साल से मोदी हैं। झूठों के सरदार हैं, काम छोडकऱ कांग्रेस को गाली देते हैं।

प्रदेश में 250 से ज्यादा घोटाले हुए

खरगे ने शिवराज सिंह पर तंज कसा। वे बोले-मुख्यमंत्री आशीर्वाद ले रहे हैं। 19 साल से सरकार है। चार बार सीएम रहे, पर राज्य नहीं सुधरा। अब चौहान का नंबर नहीं लगने वाला। 225 माह में 250 से ज्यादा 1.50 लाख करोड़ का घोटाला हुआ।

कमलनाथ बोले... भाजपा ने भ्रष्ट, घोटाला और चौपट प्रदेश बनाया

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा,भाजपा ने भ्रष्ट, घोटाला और चौपट प्रदेश बना दिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार चौपट है। चुनाव के पांच माह पहले बहना याद आई है। प्रदेश में 15 साल बाद कांग्रेस की सरकार बनाई। भाजपा ने सौदा कर सरकार गिरा दी। पहली किस्त में प्रदेश के 27 लाख व बालाघाट के 85 हजार किसानों का कर्ज माफ किया। अब 100 यूनिट बिजली फ्री, 200 यूनिट तक बिल हाफ करेंगे। गेंहू-धान भी समर्थन मूल्य में खरीदेंगे। रबी का धान भी खरीदेंगे। किसानों पर दर्ज अपराध माफ करेंगे।

24 मिनट में क्या-क्या...

- 9 बार मोदी का नाम लिया।

- 3 बार शाह का नाम लिया।

- 2 बार मुख्यमंत्री बोले और एक 1 बार चौहान कहा।

- 2 मिनट तक छत्तीसगढ़ में सीबीआइ, ईडी, आइटी की रेड

- 1.2 मिनट नरेगा, कोविड के बारे में बोले।

ये भी पढ़ें :MP Election 2023: कांग्रेस ने आदिवासी की बेटी को राष्ट्रपति बनाने का किया था विरोध: पीएम मोदी