5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुखार के बाद पीएं ये काढ़ा, जल्द होगी रिकवरी

यदि बुखार हो गया है तो इसकी रिकवरी में भी काढ़े फायदेमंद है। इसको पीने से शरीर चुस्त-दुरुस्त होता है व उसमें ऊर्जा आती है।
less than 1 minute read
Google source verification
fever

fever

शरीर में होता ऊर्जा का संचार
आयुर्वेद में ऐसे कई काढ़े हैं जो बीमारियों की रिकवरी में लाभदायक है। यदि बुखार हो गया है तो इसकी रिकवरी में भी काढ़े फायदेमंद है। इसको पीने से शरीर चुस्त-दुरुस्त होता है व उसमें ऊर्जा आती है। गुडूच्यादि, किराततित्तादि, पुनर्नवादि, दशमूल, सुदर्शन फॉट व पटोलादि का काढ़ा पीने से बुखार के बाद जल्दी शरीर की रिकवरी होती है। इसको बनाने के लिए काढ़े का उसके नाम से पाउडर आता है।
ऐसे बनाएं काढ़ा
गुडूच्यादि काढ़ा बनाने के लिए दो चम्मच गुडूच्यादि पाउडर लें। फिर इसे दो गिलास पानी में मिलाकर उबालें। जब पानी एक चौथाई रह जाए तो गुनगुना होने पर सुबह व शाम इसे पीएं। इसी प्रकार किराततित्तादि, पुनर्नवादि, दशमूल, सुदर्शन फॉट व पटोलादि का काढ़ा बनने के लिए उनकेे नाम के अनुसार पाउडर आता है। इस पाउडर का काढ़ा बनाकर खाली पेट पीने से लाभ होगा।

डॉ. गोपेश मंगल, आयुर्वेद विशेषज्ञ

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल