8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हड्डियों की मजबूती के लिए जरूर जान लें ये खास बातें

विशेषज्ञों के मुताबिक डाइट में कैल्शियम, विटामिन डी की कमी, कोल्डड्रिंक पीने, फास्टफूड खाने और एक्टिविटीज की कमी के कारण हड्डियों से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Nov 24, 2018

for-the-strength-of-the-bones-know-these-things

विशेषज्ञों के मुताबिक डाइट में कैल्शियम, विटामिन डी की कमी, कोल्डड्रिंक पीने, फास्टफूड खाने और एक्टिविटीज की कमी के कारण हड्डियों से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं।

जोड़ों में दर्द होना और हड्डियों का कमजोर होना अब आम समस्या बन गया हैै। आर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या अब कम उम्र के लोगों को भी होने लगी है। विशेषज्ञों के मुताबिक डाइट में कैल्शियम, विटामिन डी की कमी, कोल्डड्रिंक पीने, फास्टफूड खाने और एक्टिविटीज की कमी के कारण हड्डियों से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं।

ऐसे होती हैं हड्डियां कमजोर -
हड्डियां बनना नियमित प्रक्रिया है। कैल्शियम और विटामिन डी की मदद से पुरानी हड्डियों की जगह नई बनती हैं। कम उम्र में यह तेज गति से होती हैं, लेकिन 30 के बाद यह प्रक्रिया धीमी हो जाती है। बढ़ती उम्र में ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डी कमजोर) और आर्थराइटिस (जोड़ों का कवर या कार्टिलेज घिसना) जैसी समस्या होने लगती हैं। इसलिए 35 की उम्र के बाद बोन डेंसिटी चेकअप कराना चाहिए।

सही डाइट लें और व्यायाम करें -
महिलाओं में मेनोपोज के दौरान एस्ट्रोजन की कमी से हड्डियां के कमजोर होने की आशंका बढ़ जाती है। मेनोपॉज के समय उन्हें कम से कम 1 ग्राम कैल्शियम लेना बहुत जरूरी है और बोन मिनरल डेंसिटोमेट्री करानी चाहिए। दूध, पनीर, पालक, चुकंदर, ककड़ी, केला, संतरा, सिंघाड़ा, खजूर और अखरोट आदि खाना चाहिए।

धूप लेना भी जरूरी -
19-50 साल की उम्र में 1 ग्राम और इससे ज्यादा उम्र में 1.2 ग्राम कैल्शियम लेना चाहिए। विटामिन डी हड्डियों में कैल्शियम को सोखने व बढ़ाने में मदद करता है। रोजाना धूप में 15 मिनट रहना चाहिए। सुबह 8 से 11 बजे तक का समय सबसे अच्छा होता है।

फास्टफूड से बचें -
बास्केटबॉल व फुटबॉल आदि गेम खेलने से हड्डियां मजबूत होती हैं। बच्चों को ज्यादा कोल्डड्रिंक और फास्टफूड नहीं खाने चाहिए, इससे हड्डियों का कैल्शियम गलने लगता है। दूध व दूध से बने पदार्थों को डाइट में शामिल करें और लड़कियों के पीरियड्स शुरू होने पर उनके भोजन में आयरन और कैल्शियम की मात्रा बढाएं।

समय पर चेकअप कराएं -
छोटी उम्र से ही बच्चों को भरपूर कैल्शियम और विटामिन डी मिलना चाहिए, इससे बड़ी उम्र में भी उन्हें हड्डियों से जुड़ी समस्या नहीं होगी। वयस्क लोगों विशेषकर महिलाओं को समय-समय पर चेकअप कराना चाहिए, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस होने से बचा जा सके। अपनी डाइट और व्यायाम का खास ख्याल रखना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल