30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health Tips: स्वस्थ दिमाग के लिए बेहद जरुरी है विटामिन ई, भोजन में इन चीजों को जरूर करें शामिल

Health Tips: विटामिन ई त्वचा के बहुत जरुरी है। लेकिन उतना ही जरूरी यह स्वस्थ्य दिमाग के लिए भी है। यह बात एक शोध में कही गई है। यदि नियमित खानपान में विटामिन ई युक्त खाद्य पदार्थो को शामिल किया जाए तो इसका दिमाग के स्वास्थ्य पर अच्छा असर होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 6 Jul 2021, 9:34 PM IST

vitamine.jpg

Health Tips: विटामिन ई त्वचा के बहुत जरुरी है। लेकिन उतना ही जरूरी यह स्वस्थ्य दिमाग के लिए भी है। यह बात एक शोध में कही गई है। यदि नियमित खानपान में विटामिन ई युक्त खाद्य पदार्थो को शामिल किया जाए तो इसका दिमाग के स्वास्थ्य पर अच्छा असर होता है। शोधकर्ताओं का यह भी कहना है कि इसकी कमी मस्तिष्क की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है।

Read More: कोरोना संक्रमण का 90 मिनट में पता लगा लेगा यह मास्क, जानिए कैसे करता है ये काम

शोध के मुताबिक, विटामिन ई की कमी से शरीर के विभिन्न हिस्सों में विशेष पोषक तत्वों की आपूर्ति बाधित होती है। यह मस्तिष्क की संवेदनात्मक क्षमता को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। अमरीका के ओरेगॉन स्टेट यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर और प्रमुख शोधकर्ता मैरेट ट्रैबर ने कहा, इस शोध से पता चलता है कि विटामिन ई मस्तिष्क में बेहद महत्वपूर्ण माले क्यूल (अणु) के अभाव को रोकने के लिए आवश्यक है। यह शोध इस बात की व्याख्या करने में भी मददगार है कि मस्तिष्क के अच्छे स्वास्थ्य के लिए विटामिन ई क्यों जरूरी है।

Read More: बाल झड़ने या सफेद होने पर जरूर आजमाएं आंवले के ये घरेलू नुस्खे

विटामिन ई
जैतून के तेल और दूसरे खाद्य तेलों से मिलता है, लेकिन बादाम, सूर्यमुखी के बीज और रूचिरा (ऎवकाडो) में भी विटामिन ई प्रचूर मात्रा में होता है। ट्रैबर ने कहा, आप कुछ महत्वपूर्ण चीजों के बिना एक मकान नहीं खड़ा कर सकते।

Read More: जीवन का आनंद लेना है तो सुबह जल्दी उठने की ऐसे डालें आदत

विटामिन-ई की पर्याप्त मात्रा
उन्होंने कहा, यदि आपके शरीर को विटामिन ई पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है, तो समझ लीजिए कि जरूरत की आधी चीजें शरीर को नहीं मिल रहीं, जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी और महत्वपूर्ण हैं। यह शोध "जर्नल ऑफ लिपिड रिसर्च" में प्रकाशित हुआ है।

Web Title: Health Tips: Vitamin E is essential for a healthy mind

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल