5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंखों की इस समस्या के लिए जान लें ये खास उपाय

आंखों में सूजन कई कारणों से आती है। आइये जानते हैं आंखों में आने वाली सूजन के कारणों और इसको ठीक करने के उपायों के बारे में...
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Jan 26, 2019

know-this-special-treatment-for-swelling-of-eyes

आंखों में सूजन कई कारणों से आती है। आइये जानते हैं आंखों में आने वाली सूजन के कारणों और इसको ठीक करने के उपायों के बारे में...

कई बार आंखों में सूजन से न सिर्फ चेहरे का आकर्षण प्रभावित होता है बल्कि सही वक्त पर इलाज न करने से समस्या बढ़कर दृष्टि को भी नुकसान पहुंचा सकती है। आंखों में सूजन कई कारणों से आती है। आइये जानते हैं आंखों में आने वाली सूजन के कारणों और इसको ठीक करने के उपायों के बारे में...

कारण : देर रात तक टीवी देखने, कम्प्यूटर पर देर तक काम करने, तेज वाहन चलाने या देर तक धूप में बिना ग्लासेस के घूमने से आंखों के नीचे सूजन आ जाती है। इससे आंखों उभरी हुई लगती हैं।

उपाय : आंखें बंद करके उन पर गीले, ठंडे टी बैग रखें इससे आंखों को राहत मिलेगी।
गुलाब जल में भिगोए हुए रुई के फाहे आंखों में रखने पर सूजन कम होती है और आंखों को ताजगी मिलती है।
खीरे की पतली स्लाइस भी आंखों पर रख सकते हैं। त्वचा को ठंडक मिलेगी। नमक कम मात्रा में खाएं। चेहरे की अच्छी तरह मसाज करें।

ध्यान रहे : इन घरेलू उपचारों से आराम ना मिले तो फौरन किसी विशेषज्ञ से सलाह लें।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल