4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीने में उठा दर्द तो ये हुआ खुलासा

जब दर्द ज्यादा बढ़ा तो डॉक्टर को दिखाया। प्राथमिक परीक्षण करने के बाद भी कुछ नहीं पता चला तो सीटी स्कैन और अन्य जांचें की गई, लेकिन फिर भी दर्द का कारण का समझ में नहीं आया।
2 min read
Google source verification
case study

सीने में उठा दर्द तो ये हुआ खुलासा

कई दिनों से सीने में था दर्द
कुछ माह पहले आए मरीज को दस दिनों से सीने में दर्द था। कुछ दिनों तक तो उसने इस ओर ध्यान नहीं दिया। उसकी दिनचर्या भी नियमित रूप से चल रही थी। खानपान में भी कोई बदलाव नहीं था। दर्द होने पर कोई दवा या घरेलु उपचार ले लिया। जब दर्द ज्यादा बढ़ा तो डॉक्टर को दिखाया। प्राथमिक परीक्षण करने के बाद भी कुछ नहीं पता चला तो सीटी स्कैन और अन्य जांचें की गई, लेकिन फिर भी दर्द का कारण का समझ में नहीं आया। गहनता से जांच की गई तो पता चला कि आहार नली में दांत व उसकी प्लेट चिपकी हुई है। इसकी वजह से आहार नली में छेद हो गया था। यह मामला इंदौर (मध्य प्रदेश) स्थित एमवायएच अस्पताल का है। यहां 22 वर्षीय युवक दिखाने आया था। उसने बताया कि दस दिन पहले दुर्घटना में चोट लगी थी। इसके बाद से लगातार उसके सीने मेंं दर्द हो रहा था।

सर्जरी से हुआ इलाज
दुर्घटना के बाद मरीज को जब पता चला कि उसका नकली दांत निकल गया है। उसने मौके पर दांत को ढूंढ़ा लेकिन नहीं मिला। उसने सोचा दांत कहीं खो गया होगा।
ममला गंभीर होने के कारण डॉक्टरों की एक टीम ने सर्जरी करके नकली दांत और उसकी 3 इंच की प्लेट को आहार नली से बाहर निकाला। इसके बाद आराम मिलने लगा।
ये दिक्कतें हो रही थीं
मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। सीने में दर्द था। दांत व प्लेट आहार नली में चिपकने के कारण नली में छेद हो गया था। खाने में दिक्कत हो रही थी और आहार नली में सूजन आ गई थी। साथ ही शरीर मेें जहर फैलने का खतरा भी था।
रखें ध्यान
दुर्घटना के बाद यदि शरीर में किसी तरह का कोई दर्द है तो उसका जांच करवाएं। विशेषज्ञ की सलाह लें। छोटी से छोटी समस्या को अनदेखा न करें। विशेषज्ञ की सलाह पर पूरा इलाज करवाएं।

डॉ. अमित अग्रवाल, गेस्ट्रो एंट्रोलॉजिस्ट

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल