4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूं करें कब्ज का उपचार

कब्ज एक आम समस्या है और हर किसाी में पाई जाती है। गलत खान पान- पानी की कमी और रात को भोजन के बाद तुरंत सो जाने की वजह से यह समस्या हो जाती है।
2 min read
Google source verification
यूं करें कब्ज का उपचार

यूं करें कब्ज का उपचार

कब्ज एक आम समस्या है और हर किसाी में पाई जाती है। गलत खान पान- पानी की कमी और रात को भोजन के बाद तुरंत सो जाने की वजह से यह समस्या हो जाती है। इसमें पेट सही तरीके के साफ नहीं होता। तो आइए जानते है कब्ज दूर करने के आसान उपाय ...

मुनक्का
मुनक्का में कब्ज नष्ट करने के तत्व मौजूद होते हैं। 6-7 मुनक्का रोज रात को सोने से पहले खाने से कब्ज समाप्त होती है। इसके अलावा सुबह उठने के बाद बिना कुछ खाए हुए 4-5 दाने काजू के और 4-5 दाने मुनक्का के साथ खाएं इससे कब्ज की शिकायत समाप्त होगी।

शहद
कब्ज के लिए शहद बहुत फायदेमंद है। रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को एक गिलास पानी के साथ मिलाकर नियमित रूप से पीने से कब्ज दूर हो जाता है।

इसबगोल
इसबगोल की भूसी कब्ज के लिए प्रभावी दवा है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या जड़ से दूर हो जाती है। इसके लिए आप दूध या पानी के साथ रात में सोते वक्त इसबगोल की भूसी लेने से कब्ज समाप्त होता है।

त्रिफला
कब्ज के लिए त्रिफला बहुत ही अच्छा घरेलू उपचार है। त्रिफला शब्द का अर्थ है ‘तीन फल’। त्रिफला तीन चीजों यानी आंवला, बहेड़ा और हरड़ को समान मात्रा में मिलाकर बनाया जाता है। 20 ग्राम त्रिफला रात को एक लीटर पानी में भिगोकर रख दीजिए। सुबह उठने के बाद त्रिफला को छानकर उस पानी को पी लीजिए। इससे कुछ ही दिनों में कब्ज की शिकायत दूर हो जाएगी। या त्रिफला चूर्ण एक चम्मच के साथ दूध अथवा गर्म पानी में लेने से कब्ज दूर हो जाता है।

किशमिश
किशमिश पानी में 3 घंटे भिगों दें फिर इसके बाद किशमिश को पानी से निकालकर खा लीजिए। इसे खाने से आंतों को ताकत मिलती है और कब्ज दूर होता है।


रात को सोते वक्त अरंडी के तेल को हल्के गरम दूध में मिलाकर पीजिए। इससे पेट साफ होगा। अमरूद और पपीता कब्ज के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अमरूद और पपीता किसी भी समय खाए जा सकतें हंै। पालक का रस पीएं और पालक की सब्जी खाएं।

अजवायन
अजवायन 10 ग्राम, त्रिफला 10 ग्राम और सेंधानमक 10 ग्राम को बराबर मात्रा में लेकर कूटकर चूर्ण बना लें। रोजाना 3 से 5 ग्राम इस चूर्ण को हल्के गर्म पानी के साथ सेवन करने से पुरानी कब्ज समाप्त हो जाती है। इसके अलावा सुबह उठने के बाद नींबू के रस को काला नमक मिलाकर पानी के साथ सेवन कीजिए। इससे पेट साफ होगा।

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल