12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fight Against Zika – जीका वायरस संक्रमित बच्चे की परवरिश में खर्च हाेते हैं 34 करोड़ !

क्या आप जानते है कि यदि कोर्इ बच्चा जन्म से जीका वायरस से संक्रमित हो जाता है तो उसकी परवरिश में कितना खर्चा आता है

2 min read
Google source verification
Fight Against Zika

Zika Attack - जीका वायरस संक्रमित बच्चे की परवरिश में खर्च हाेते हैं 34 करोड़ !

जीका वायरस संक्रमण दुनियाभर में तेजी से फैल रहा है। अाैर अब इसने भारत में भी दस्तक दे दी है। जीका वायरस के नए-नए रोगी रोज सामने आ रहे हैंं। जिसके चलते देश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। सरकार अाैर जनता दाेनाें ही अपने-अपने स्तर पर जीका के फैल रहे संक्रमण काे राेकने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच क्या आप जानते है कि यदि कोर्इ बच्चा जन्म से जीका वायरस से संक्रमित हो जाता है तो उसकी परवरिश में कितना खर्चा आता है।

अमरीका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के निदेशक टॉम फ्राइडन ने कहना है कि वैसे तो जीका वायरस संक्रमित बच्चे की परवरिश में होने वाला खर्चा स्पष्ट नहीं है। लेकिन अप्रेल में हुर्इ एक प्रेस ब्रीफिंग के अनुसार जन्म से जीका वायरस संक्रमित बच्चे की देखभाल में करीब 10 मिलियन डाॅलर ( लगभग 73 करोड़ रूपए ) या उससे अधिक का खर्चा आ सकता है।

वाशिंगटन पोस्ट की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार अमरीका में जन्म से जीका वायरस संक्रमित एंडी की देखभाल अाैर परवरिश में लगभग 4.6 मिलियन डाॅलर ( करीब 34 करोड़ रूपए ) की लागत आर्इ।

एंडी की मां बारबरा अल्टमैन ने बताया कि जब हमारे बेटे एंडी का जन्म 53 साल पहले माइक्रोसेफली के साथ हुआ था, तो एक डॉक्टर ने मुझे और मेरे पति को उसे एक संस्थान में रखने के लिए कहा। लेकिन हमने उसे घर में रखा। यदि हम उसे दो साल की उम्र से उसे किसी संस्थान में रखते तो, मेरा अनुमान है कि 53 साल तक उसकी देखभाल के लिए मेडिकेड की लागत करीब 21 मिलियन डाॅलर ( लगभग 1 अरब 54 करोड़ रूपए ) होती। जो कि 1084 डाॅलर प्रतिदिन या 395,660 डाॅलर प्रतिवर्ष का खर्च बनता है।

उन्होंने कहा कि क्योंकि हमने एंडी को किसी संस्था में नहीं भेजा इसलिए उसकी देखभाल पर किए जाने वाली लागत काफी कम रही। मैं अाैर मेरे पति भाग्यशाली रहे क्योंकि हमारे पास अच्छी बीमा पाॅलिसी थी जिसने एंडी की सर्जरी अाैर सामान्य डाॅक्टरी परामर्शाें के लिए भुगतान किया। जब मैं 65 साल की हुर्इ तो मैनें सोशल सिक्योरिटी इकट्ठा करना शुरू कर दिया। उस समय एंडी 38 साल का था। जन्म से अक्षम हाेने के कारण वह मेरे भुगतान की आधी राशि का पात्र बन गया।

बारबरा ने 53 सालाें में एंडी की देखभाल पर आर्इ लागत का हिसाब कुछ इस तरह बताया -
निजी स्कूल शिक्षा - 5 से 16 वर्ष: 5,000 डॉलर प्रति वर्ष। कुल 50,000 डॉलर। बारबरा और उनके पति द्वारा भुगतान।

ग्रेट ओक्स में पोस्ट-हिप सर्जरी : 197,288 डाॅलर (अनुमानित, 2013 में)। मेडिकेड से भुगतान।

21 से 26 वर्ष की आयु तक की देखभाल:11,200 डाॅलर प्रति वर्ष , 5 साल में 56,000 डाॅलर। बारबरा और उनके पति द्वारा भुगतान।।

12 महीनों के लिए ग्रेट ओक्स में संस्थागत देखभाल : 395,660 डॉलर ( 2013 में)। मेडिकेड से भुगतान

27 साल के लिए सपोर्ट लिविंग एंड प्रोग्राम - सालाना 143,000 डॉलर, कुल - 3,861,000 ( 2015 में) , मेडिकेड से भुगतान।

पिछले दो वर्षों में निमोनिया की वजह से अतिरिक्त देखभाल: 12,000 डाॅलर। बारबरा और उनके पति द्वारा भुगतान।।

कुल व्यय: लगभग 4.6 मिलियन डाॅलर ( करीब 34 करोड़ रूपए ) । ( इस लागत में एंडी के 16 से 21 की उम्र में लिए गए पब्लिक स्कूल स्पेशल एजुकेशन प्राेग्राम का खर्चा शामिल नहीं है )। ( रूपए व डाॅलर वर्तमान विनिमय दर अनुसार )।

(वाशिंगटन पोस्ट से विशेष अनुबंध के तहत)

बड़ी खबरें

View All

रोग और उपचार

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल