
फोटो पत्रिका नेटवर्क
डूंगरपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) डूंगरपुर की टीम ने सोमवार को राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा मेताली के प्रबंधक के लिए रिश्वत लेते बैंक की डूंगरपुर मुख्य शाखा के दलाल बैंक मित्र को 45 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया हैं। परिवादी से यह राशि कृषि भूमि के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण पास करने की एवज में दलाल के जरिए मांगी थी। जिसके चलते बैंक प्रबंधक को भी डिटेन कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी चौकी डूंगरपुर को सात अक्टूबर को एक शिकायत मिली थी। जिसमें परिवादी व उसके भाई एवं मां के नाम से राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा मेताली से कृषि भूमि के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण लेने के लिए अलग-अलग कुल 11 लाख रुपए के ऋण के लिए आवेदन किया था। ऋण पास कराने के लिए परिवादी बैंक मैनेजर अभिमन्यु कुमार सिंह से मिला। यहां परिवादी के ऋण के 2 लाख रुपए दिए एवं दो लाख रुपए बाकी रखे गए।
साथ ही कहा गया कि परिवार को 11 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत किया हैं, जिसकी एवज में 50 हजार रुपए लूंगा। यह राशि मेरे मिलने वाला व्यक्ति आपको फोन करेगा तो उसे दे देना। एसीबी की टीम ने शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी डूंगरपुर पुलिस उप अधीक्षक रतनसिंह राजपुरोहित के निर्देशन में पुलिस निरीक्षक राजेन्द्रसिंह की टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए बैंक प्रबंधक अभिमन्यु कुमार सिंह के लिए दलाल भूपेंद्र कुमार बैंक मित्र को 45 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। साथ ही राशि बरामद करने के साथ ही प्रबंधक को भी डिटेन किया गया। एसीबी की ओर से आरोपियों से पूछताछ की जा रही हैं।
Updated on:
13 Oct 2025 06:06 pm
Published on:
13 Oct 2025 06:06 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
