24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डूंगरपुर में दर्दनाक हादसा: भांजी की गोद भराई में जा रहे मामा की सड़क हादसे में मौत, भाई घायल

साबला थाना क्षेत्र के पिण्ड़ावल बोडीगामा छोटा मार्ग मोती डूंगरी मोड़ के समीप दो बाइकों की भिड़ंत के बाद सड़क पर घायल अवस्था में गिरे युवक की कार की चपेट में आने से मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 12 May 2025, 3:01 PM IST

dungarpur accident

डूंगरपुर। साबला थाना क्षेत्र के पिण्ड़ावल बोडीगामा छोटा मार्ग मोती डूंगरी मोड़ के समीप दो बाइकों की भिड़ंत के बाद सड़क पर घायल अवस्था में गिरे युवक की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और कार चालक को पकड़ने की बात को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। सूचना पर साबला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कर शव को आसपुर मुर्दाघर लेकर आई। यहां पर शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द किया।

जानकारी के अनुसार साबला निवासी मानजी वर्मा रविवार को अपने बेटे कुलदीप के साथ मोटर साइकिल सवार होकर अपने रिश्तेदार की भांजी की गोद भराई की रस्म में बोडीगामा जा रहे थे। रास्ते में मोती डूंगरी मोड़ के समीप सामने से एक तेज गति से मोटर साइकिल आई। इससे दोनों मोटर साइकिलों की भिड़ंत हो गई।

यह भी पढ़ें : जीप ने बाइक को मारी टक्कर, नवदंपती और किशोर की मौत, मृतक दंपती की 4 मई को हुई थी शादी, गांव में छाया मातम

भिड़ंत के दौरान मानजी सड़क पर गिर गया। इस दौरान पीछ से एक कार आई और मानजी को चपेट में ले लिया। इससे मानजी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, इस दौरान साबला पुलिस भी मौके पर पहुंची।

इस पर लोगों ने कार चालक को पकड़ने को लेकर आकोश व्यक्त किया। वहीं, शव को मौक से नहीं उठाने दिया। इस पर पुलिस ने लोगों को समझाइश कर मामले को शांत किया और शव लेकर आसपुर मुर्दाघर आई। यहां पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया।

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग