25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी की उडेग़ी पतंग, देखेंगे किसमें कितना है दम!

पतंगों से नजर आ रही दो दलों के बीच आरपार की लड़ाई, राजनीतिक सितारों की पतंग ध्यान कर रही आकर्षित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

Ashish Bajpai

•

Updated: 24 Dec 2017, 12:13 AM IST

dungarpur latest hindi news

पतंगों से नजर आ रही दो दलों के बीच आरपार की लड़ाई, राजनीतिक सितारों की पतंग ध्यान कर रही आकर्षित
डूंगरपुर. गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए है। इस बार बाजार में लगी पतंगों पर राजनीति का रंग छाया हुआ है। शीतकालीन अवकाश से मकर सक्रांति पर्व तक आसमान में राजनीतिक सितारे नजर आएंगे। वर्ष 2018 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर इन पतंगों की अधिक बिक्री की उम्मीद की जा रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी के फोटो वाली पतंग पर मैं हूं विकास लिखा हुआ है। अन्य पतंगों पर किसमें कितना है दम के स्लोगन के साथ पीएम नरेंद्र मोदी एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर देखने को मिल रही है। एक पतंग की कींमत पांच रुपए है। अधिकतर पतंगे गुजरात से तैयार होकर जिले में पहुंची है। ग्रामीण क्षेत्र में भी दुकानदारों ने इसे डिस्पले कर बिक्री बढ़ाने का प्रचार शुरू कर दिया है। वहीं खासकर बच्चों को आकर्षित करने के लिए डोरेमॉन, मिकी माउस एवं रंग बिरंगी पतंग बाजार में पहुंचने लगी है। पतंग विक्रेता अमित कुमार ने बताया कि शीतकालीन अवकाश के साथ इसकी बिक्री बढ़ जाएगी।

पतंगों से नजर आ रही आरपार की लड़ाई

बाजार में पहुंचे पतंगों से भाजपा एवंं ंकांग्रेस के बीच आरपार की लड़ाई नजर आ रही है। पतंग पर लिखा स्लोगन हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रहा है। इसके अलावा अमित शाह के फोटो वाली पतंग के बाजार आने की उम्मीद है।

पतंगों से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

बाजार मेें बिकने के लिए पहुंची पतंगों के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया जा रहा है। इस पर महात्मा गांधी की तस्वीर नजर आ रही है। इस पतंगों की ग्रामीण क्षेत्र में अधिक बिक्री की उम्मीद की जा रही है। इन पतंगों की कींमत पांच से दस रुपए है।

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग