8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रिंसिपल और शिक्षिका विवाद : स्त्री लज्जा भंग करने का झूठा आरोप लगाने वाली शिक्षिका को हटाने की मांग

डूंगरपुर । राजस्थान के डूंगरपुर जिले में प्रिंसिपल और शिक्षिका के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। स्कूल को बेवजह बदनाम कर रही शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।

2 min read
Google source verification
Bhanasimal school in Dungarpur

डूंगरपुर जिले में राउमावि भाणासिमल पिछले कुछ साल से सुर्खियों में बना हुआ है। प्रिंसिपल और शिक्षिका के बीच विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा।

डूंगरपुर । राजस्थान के डूंगरपुर जिले में प्रिंसिपल और शिक्षिका के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। स्कूल को बेवजह बदनाम कर रही शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। अभी अभिभावकों का कहना है कि जब तक शिक्षिका को नहीं हटाएंगे हम लोग बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।


आपको बता दें कि डूंगरपुर जिले में राउमावि भाणासिमल पिछले कुछ साल से सुर्खियों में बना हुआ है। प्रिंसिपल और शिक्षिका के बीच विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा। एक शिक्षिका ने प्रिंसिपल के खिलाफ स्त्री लज्जा भंग करने और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शिक्षिका ने चौरासी थाने में मामला भी दर्ज कराया है।

यह भी पढ़े-राजस्थान में बोले नरेंद्र मोदी, कांग्रेस का गारंटी वाला नया फॉर्मूला देश को दिवालिया बना देगा

गौरतलब है कि गांव के सभी लोग प्रिंसिपल के सपोर्ट में है। पूर्व में भी शिक्षा विभाग, जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की जा चुकी है। दूसरी ओर प्रिंसिपल नागेंद्र सिंह चौहान के समर्थन में स्कूल की एसडीएमसी, एसएमसी, पंचायत कोरम ने भी गुरुवार को शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर जिला कलेक्टर के नाम सीमलवाड़ा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

शिक्षिका को स्कूल से हटाने की मांग की है। मांग नहीं माने जाने पर जुलाई से बच्चों को स्कूल नहीं भेजने और टीसी निकलवाने की चेतावनी दी है। एसडीएमसी अध्यक्ष लक्ष्मण खराड़ी ने बताया कि शिक्षिका बार-बार बेवजह से स्कूल और प्रिंसिपल का नाम बदनाम कर रही है। महिला होने का नाजायज फायदा उठा रही है।

यह भी पढ़े-17 साल पुराने घूस के मामले में सजा, एसीसीबी का पूर्व एमडी बजरंग लाल झारोटिया सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

पूर्व में विभागीय जांच में शिक्षिका को ही दोषी माना गया था और उन्हें 16 सीसीए का नोटिस 25 मई को उप निदेशक उदयपुर की ओर से मिलने पर शिक्षिका ने नया नाटक करते हुए प्रिंसिपल पर हाथ पकड़कर खींचने, स्त्री लज्जा भंग करने का झूठा आरोप लगाते हुए चौरासी पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था ।

ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षिका का स्कूल के बच्चों के साथ व्यवहार सही नहीं है। पूर्व में भी कार्मिकों के साथ विवाद कर विद्यार्थियों के शिक्षण कार्य में बाधक बनने का आरोप लगाया है।