1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी ने बेटे के साथ मिलकर की पति की हत्या, विधवा बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज था पिता

सागवाड़ा थाना क्षेत्र के पुर्नवास कॉलोनी में कुछ दिनों पूर्व एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी व उसके बेटे को गिरफ्तार किया। वहीं, बेटी का प्रेमी फरार है। इसकी पुलिस तलाश कर रही है।

2 min read
Google source verification
dungarpur.jpg

डूंगरपुर. सागवाड़ा थाना क्षेत्र के पुर्नवास कॉलोनी में कुछ दिनों पूर्व एक बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी व उसके बेटे को गिरफ्तार किया। वहीं, बेटी का प्रेमी फरार है। इसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया ने बताया कि पुर्नवास कॉलोनी निवासी हेमंत पुत्र सुखलाल जोशी की नौ अगस्त को मौत हो गई थी और परिजन शव का अंतिम संस्कार करने शमशान ले गए थे। लेकिन, मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पर हंगामा हुआ था। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी एवं समझाइश के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर जांच शुरू की थी। छानबीन के दौरान सामने आया कि मृतक की पत्नी सुशीला पत्नी हेमंत जोशी, मृतका का बेटा मुकेश व उसकी बेटी का प्रेमी डायालाल उर्फ दीपक पुत्र लालशंकर भट्ट आरोपी पाए गए। पुलिस ने सुशीला व मुकेश को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन डायालाल मौके से फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें : प्रेमी के साथ घर बसाने के लिए पति को पिलाई जहरीली शराब, फिर 5 घंटे तक किया मरने का इंतजार


इसलिए कर दी हत्या
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अनुसंधान में सामने आया कि हेमंत की छोटी बेटी( विधवा) योगिता उसके प्रेमी डायालाल उर्फ दीपक के साथ रह रही थी। यह बात हेमंत को परेशान कर रही थी। इस पर उसने आठ अगस्त को बेटी की चाय में दीमक मारने की दवाई मिला दी और वह घर से चला गया। योगिता के चाय पीने पर उसकी तबियत खराब हो गई और उसको सागवाड़ा के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसके बाद हेमंत के शाम होने के बाद भी घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और उसको खडग़दा गांव से घर लेकर आए। घर पर आने पर हेमंत की पत्नी सुशीला व उसके बेटे मुकेश के बीच योगिता को जहर देने को लेकर विवाद हो रहा था। इस दौरान हेमंत व उसकी पत्नी के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच मुकेश ने लाठी से हेमंत पर वार किया। मारपीट के दौरान योगिता का प्रेमी डायालाल भी लाठी लेकर पहुंचा और हेमंत के साथ मारपीट की, जिससे हेमंत की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : पारिवारिक रंजिश की वजह से फूफा ने 20 साल के भतीजे की गोली मारकर की हत्या

इस टीम को मिली सफलता
कार्रवाई मे सागवाड़ा थानाधिकारी हेमंद्र सिंह सोढ़ा, एसआई सोमश्वर, हैडकांस्टेबल सुरेश कुमार, कांस्टेबल भुपेंद्र सिंह , सागर, विमल, महिला कांस्टेबल ज्योति, जुली व चांदनी शामिल थी।

Story Loader