चूरू जिले के रतनगढ़ थाना के पास पारिवारिक रंजिश के चलते ससुराल आए फूफा ने मंगलवार रात भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। फायर से भतीजे का एक हाथ अलग हो गया। परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में घायल युवक को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी राजेंद्र बुरड़क एमरजेंसी वार्ड पहुंचे। जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से घटना की जानकारी ली। जिसमें सामने आया कि हरियाणा के गढड़ा निवासी झाबर सिंह की शादी करीब 12 साल पहले रतनगढ़ गांव की गीता कंवर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही झाबर सिंह गीता कंवर के साथ आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था। जिसके चलते करीब चार-पांच माह पहले दोनों का तलाक हो गया था। गीता कंवर के परिजनों ने उसकी शादी दो महीने पहले दूसरी जगह कर दी थी। जो बात झाबर सिंह के नागवार गुजर रही थी।