6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाइवे पर शराब तस्करों की गैंगवार, कार में दुबककर युवक ने बचाई जान

डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज मार्ग-48 भुवाली के समीप शुक्रवार को एक होटल की पार्किंग स्थल पर कुछ बदमाशों ने कार में सवार एक युवक पर फायरिंग की।

less than 1 minute read
Google source verification
car.jpg

डूंगरपुर के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज मार्ग-48 भुवाली के समीप शुक्रवार को एक होटल की पार्किंग स्थल पर कुछ बदमाशों ने कार में सवार एक युवक पर फायरिंग की। उसने छिपकर अपनी जान बचाई। युवक खानमीन खेरवाड़ा निवासी जितेन्द्र पुत्र शंकरलाल मीणा पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार रात को भुवाली स्थित होटल में शाम करीब पौने आठ बजे खाने का पार्सल का ऑडर देकर कार मे बैठा था।

इस दौरान एक कार सवार होकर कुछ युवक आए और कार से ही फायरिंग करने लगे। इस पर जितेन्द्र अपने आप को बचाने के लिए कार में दुबक गया। बदमाश दो बार फायरिंग कर भाग गए। इससे जगह-जगह से कार के कांच क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर बिछीवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और जगह-जगह नाकाबंदी की लेकिन आरोपियों का शनिवार तक कोई पता नहीं चला।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

वारदात के बाद पुलिस ने होटल के बाहर व आस पास क्षेत्र के सीसीटीवी के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है। वहीं पुलिस ने वारदात स्थल के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद होना पाया गया है। इस पर पुलिस ने वह फुटेज अपने कब्जे में ले लिए है। वहीं शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना कर आरोपियों को जल्द पकडऩे का दावा किया। वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए पांच टीमों का गठन किया है जो खेरवाड़ा सहित हाइवे से सटे व गुजरात के क्षेत्रों में दबिश दे रही है।

हाइवे पर चल रहा गैंगवार

सूत्रों के अनुसार हाइवे पर शराब तस्करों के बीच गैंगवार चल रही है। इनके सदस्य एक-दूसरे पर आए दिन हमला करते है। जिस युवक पर हमला हुआ वह एक पक्ष का चालक है। इससे पहले भी मोतली मोड़ एक होटल पर हमला हुआ था।

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग