5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News : आशा सहयोगिनी-ANM के लिए खुशखबर, मोबाइल रिचार्ज के लिए मिलेंगे हर माह 600 रुपए

Good News : आशा सहयोगिनी-ANM के लिए खुशखबर। मोबाइल रिचार्ज के लिए हर माह 600 रुपए मिलेंगे। निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पूरे प्रदेश के लिए सरकार ने 52 करोड़ रुपए से अधिक का बजट जारी किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 23 Jan 2025, 4:51 PM IST

Bhajan Lal

राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा

Good News : डूंगरपुर महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर फील्ड में रहने वाली चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं अंतर्गत कार्यरत आशा सहयोगिनी एवं एएनएम को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने के लिए सरकार ने हर माह छह सौ रुपए मोबाइल रिचार्ज के मद में स्वीकृत किया है। इस संबंध में संयुक्त शासन सचिव डॉ. भारत दीक्षित ने जिले के समस्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। पूरे प्रदेश के लिए सरकार ने 52 करोड़ रुपए से अधिक का बजट जारी किया है।

यह है योजना

विभाग ने आशाओं एवं एएनएम के लिए 600 रुपए प्रतिमाह की दर से स्मार्ट फोन के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों की डिजिटल रिर्पोटिंग करने के लिए प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया है। इसके तहत आशा एवं एएनएम द्वारा आरसीएच सेवाओं को पीसीटीएस मोबाइल ऐप के माध्यम से रिर्पोटिंग को लेकर जिला स्वास्थ्य समितियों को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी की है।

यह भी पढ़ें :Kota News : सरकारी नौकरी मिलते ही पत्नी ने छोड़ा, परेशान पति ने खोला ऐसा राज, रेलवे रह गया हैरान, किया निलम्बित

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : सरकारी स्कूलों में नहीं ला सकेंगे बिस्किट के पैकेट व प्लास्टिक के गिलास, आदेश जारी

यह भी पढ़ें :बूंदी में मदन दिलावर के 2 बड़े आदेश, स्कूलों और अधिकारियों के लिए हैं अनिवार्य

42 जिलों के लिए 52 करोड़ 74 लाख नौ हजार रुपए का बजट

समिति यह राशि कयूनिटी लाइबिटिस मद में वहन कर सकेगी। विभाग ने 42 जिलों के लिए विभाग ने 52 करोड़ 74 लाख नौ हजार रुपए का बजट आवंटित किया है।

संभाग के जिलों के लिए बजट

जिला - बजट

उदयपुर - 19050600
सलूंबर - 6188400
राजसमंद - 9810000
प्रतापगढ़ - 9156000
डूंगरपुर - 17198400
चित्तौडगढ़ - 13043400
बांसवाड़ा - 16339200 ।