15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेणेश्वर धाम के कल दर्शन करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुरक्षा बल मुस्तैद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम के दर्शन करेंगी। जिला प्रशासन चुस्त है वहीं सुरक्षा बल मुस्तैद हैं।

2 min read
Google source verification
droupadi_murmu.jpg

President Draupadi Murmu

डूंगरपुर के वागड़ प्रयाग बेणेश्वर धाम में 14 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचेंगी। जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने के साथ ही मंदिर परिसरों में विशेष बंदोबस्त किए जा रहे हैं। वहीं, बेणेश्वर शिवालय ट्रस्ट भी व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है। इस अवसर पर असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी की यात्रा भी प्रस्तावित है। बेणेश्वर धामयात्रा कार्यक्रम के लिए बेणेश्वर धाम साबला में हेलीपैड सभा स्थल को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है।



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बेणेश्वर धाम यात्रा के मद्देनजर बेणेश्वर शिवालय सार्वजनिक प्रन्यास के अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से 13-14 फरवरी को मुख्य मार्ग की बजाय वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने का आह्वान किया है। ट्रस्ट अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सभी श्रद्धालु उत्साहित हैं।

यह भी पढ़ें - सूर्य नमस्कार के खिलाफ मुस्लिम संगठनों ने हाईकोर्ट में दायर की याचिका, 14 फरवरी को होगी सुनवाई



बेणेश्वर धाम पर आने के लिए दो दिन मुख्य मार्ग को छोड़कर बायीं ओर से नदी पेटे में होते हुए वालाई पुलिया तक वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर आ सकते हैं। पूजा, तर्पण आदि के लिए भी मुख्य मार्ग की बजाय वैकल्पिक मार्ग का ही उपयोग करने का आह्वान किया है।



राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 फरवरी को धाम पर राजीविका महिला समूह से जुड़ी लखपति दीदी जनजाति महिलाओं के महासम्मेलन को सम्बोधित करेगी। वहीं उनकी ओर से 20 प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया जाएगा। प्रस्तावित यात्रा को लेकर सम्भागीय आयुक्त नीरज के पवन, आईजी एस परिमला, जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह व एसपी कुन्दन कुवारिया ने हेलीपैड़, सभा स्थल, मंच, वाल्मीकि मंदिर, चल शौचालय, सेफ हाउस, साफ सफाई, राधाकृष्ण मंदिर सहित संग्रहालय में बैठक कक्ष सहित तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें - एसपी झुंझुनूं का अनूठा आदेश सोशल मीडिया में वायरल, आरोपी योगी पर रखा सिर्फ 50 पैसे का इनाम


बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग