11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: राहुल गांधी की रैली को लेकर कांग्रेसजन उत्साहित, तैयारियां पूर्ण, भीड़ जुटाने के लिए झोंकी पूरी ताकत

www.patrika.com/banswara-news
2 min read
Google source verification
banswara

Video : #राजस्थान_का_रण : राहुल गांधी की रैली को लेकर कांग्रेसजन उत्साहित, तैयारियां पूर्ण, भीड़ जुटाने के लिए झोंकी पूरी ताकत

बांसवाड़ा. डूंगरपुर. सागवाड़ा. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को सागवाड़ा रैली को लेकर कांग्रेस खेमा काफी उत्साहित है। रैली को सफल बनाने के लिए सभी बड़े नेता जुटे हैं और पूरी ताकत झोंक दी है। बुधवार को प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सीपी जोशी, सचिव विवेक बन्सल, विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर डूड़ी सहित राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने सागवाड़ा पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया। पायलट एवं जोशी ने कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्रों में जाकर सभा के लिए अधिक से अधिक लोगों को लाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सागवाड़ा की संकल्प रैली ऐतिहासिक होनी चाहिए तथा गांवों में सम्पर्क कर अधिक लोगों को रैली में लेकर आएं। रैली को सफल बनाने के जिलाध्यक्ष खोड़निया टीम के साथ जुटे हुए हैं। पदाधिकारियों की ओर से तय किए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए वागड़ एवं मेवाड़ के ब्लॉक अध्यक्ष, प्रधान, अग्रिम संगठन तथा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, पूर्व एवं वर्तमान विधायकों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्थानीय नेताओं ने विभिन्न व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। पुनर्वास कॉलोनी स्कूल खेल मैदान, आदित्य विहार, फ्लॉवर किड्स स्कूल, ज्ञायक कॉलेज खेल मैदान, पंचवटी सहित 15 स्थानों पर वाहन पार्किंग व्यवस्था की गई है।

ये रहेगा गांधी का कार्यक्रम
दोपहर 12.30: राहुल गांधी पहुंचेंगे उदयपुर एयरपोर्ट
दोपहर 12.40 बजे: हेलीकोप्टर से सागवाड़ा रवानगी
दोपहर 1.30 बजे: पहुंचेंगे सभा स्थल
अपरान्ह 2.30 बजे: हेलीकोप्टर से रवानगी

रैली की इन्होंने संभाली कमान...
कांग्रेस के आदिवासी बेल्ट के दो बड़े नेता महेन्द्रजीत सिंह मालवीया और रघुवीर मीणा ने मुख्य रूप से क्षेत्र की कमान संभाल रखी है। इनके अलावा क्षेत्र के विधायक और उम्मीदवार रहे सभी नेता रैली की तैयारियों में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। सभी इन नेताओं के अलावा पदाधिकारियों को भीड़ जुटाने को लेकर लक्ष्य दिए हुए हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट तीन दिन से पड़ाव डाले हुए हैं। इनके साथ प्रदेश के सह प्रभारी, नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी और सी.पी. जोशी भी तैयारियों में जुटे हैं।

राहुल के पिछले भाषण की पांच खास बातें...
राहुल गांधी ने राज्य में विधानसभा चुनाव का आगाज जयपुर में रोड-शो और प्रतिनिधि सम्मेलन के साथ किया था। इसमें मुख्य रूप से रफाल सौदे में कथित रूप से हुए करोड़ो रुपए के भ्रष्टाचार, महंगाई और पेट्रोल-डीजल जीएसटी में नहीं लाने पर निशाना साधा था।