पहाड़ों के बीच बल खाती सड़क से मैं बिछीवाड़ा होकर कनबा पहुंचा। यहां के दीपक साद ने बताया कि महज सरकारी दस्तावेज ही राजस्थान के हैं, बाकी आस्था से लेकर रोजगार तक, रिश्तों से लेकर व्यापार तक, सबकुछ गुजरात से जुड़ा है। भुवनेश्वर, उदयपुरा होकर डूंगरपुर शहर से सटे सिन्टेक्स चौराहे पर पहुंचे, जहां की दुकानें बता रही थी कि यहां श्रमिकों का ठहराव ज्यादा है। पास में मिल है, जो अब बंद हो चुकी है। लिहाजा यहां काम करने वाले श्रमिकों ने गुजरात का रुख कर लिया है।