भरतपुर जिले के नगर, डीग-कुम्हेर और कामां विधानसभा क्षेत्र के दौरे में लोगों से मन की बात जानी तो खेती, पेयजल, कस्बाई क्षेत्रों में सीवरेज निकासी, रोजगार और बढ़ती अपराध की घटनाओं की चर्चा ही सामने आई। मेवात क्षेत्र में तो डिजिटल फ्रॉड की घटनाएं चरम पर हैं। इसे भी क्षेत्र के विकास में लोगों ने बड़ी बाधा बताया।