2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News : गर्ल्स हॉस्टल में साड़ी पहनकर ये कौन घुसा था, हकीकत जानने के बाद पूरी रात सो नहीं सकीं छात्राएं

Rajasthan News : डूंगरपुर में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से संचालित वीरबाला कालीबाई कन्या कॉलेज छात्रावास में साड़ी पहनकर ये कौन घुसा था? हकीकत जानने के बाद पूरी रात सो नहीं सकीं छात्राएं। जानें इस कहानी का पूरा राज।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 27 Aug 2024, 12:44 PM IST

Rajasthan Dungarpur Who Entered Girls Hostel Wearing a Saree After Knowing Truth Students Could Not Sleep Whole Night

वीरबाला कालीबाई कन्या कॉलेज छात्रावास डूंगरपुर की छात्राएं विरोध जताती हुई

Rajasthan News : डूंगरपुर के जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से वीरबाला कालीबाई कन्या कॉलेज छात्रावास में बीती रात्रि अनाधिकृत रुप से साड़ी पहने युवकों के प्रवेश करने का मामला सामने आने पर सोमवार को छात्राओं ने हंगामा कर दिया। छात्राओं ने रैली निकाल कर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रशासन ने उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन

छात्राओं ने बताया कि छात्रावास में 100 छात्राएं रहती हैं। पर, रविवार को 54 ही छात्राएं थी। रोज की तरह अपने-अपने कक्षों में बैठी थी। इस दौरान तीन युवक छात्रावास के अंदर आते दिखाई दिए। इनमें से एक ने साड़ी पहन रखी थी। इस पर छात्राओं ने तुरंत छात्रावास अधीक्षिका शारदा बामणिया को बताया। इस पर कोई नजर नहीं आया। पर, रात्रि 12 बजे कुछ छात्राओं ने वापस उन्हीं तीन युवकों को छात्रावास परिसर में देखा। इस पर उन्हाेंने वार्डन को फोन पर सूचना दी। पर, उन्होंने छात्राओं के सो जाने की बात कहते हुए कॉल काट दी। छात्राओं ने बताया कि डर की वजह से पूरी रात वह जगती रहीं। इसके बाद बदमाश सुबह फिर से नजर आए। प्रशासन ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें -

Rajasthan News : राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की नई व्यवस्था, बसों की चेकिंग के वक्त होगी वीडियोग्राफी

वार्डन ने कहा, रात को कुछ बदमाश घुस आए थे

वार्डन शारदा बामणिया ने कहा, रात को कुछ बदमाश घुस आए थे। मैंने आसपास तलाश भी की। पर, पता नहीं चल पाया। रात को हॉस्टल में ही थी। पर, सुबह करीब पांच बजे में घर गई थी।

पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की

सूचना पर उपखण्ड अधिकारी, थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्राओं को वापस हॉस्टल लेकर गए। यहां पर उनके बयान लेने के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -

Rajasthan News : राजस्थान में 332.10 किमी सड़कों का होगा निर्माण, 196 करोड़ रुपए मंजूर