29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के एक बड़े नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस ने जांच शुरू की

Rajasthan Politics : कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। रिपोर्ट में कांग्रेस नेता पर जातिगत अपमान करना व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

डूंगरपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 14 Oct 2024, 2:27 PM IST

Congress

Rajasthan Politics : डूंगरपुर कोतवाली थाने में एक युवक ने कांग्रेस पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के खिलाफ जातिगत अपमान करना व जान से मारने की धमकी को लेकर रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में इंद्रा कालोनी निवासी दीपक पुत्र भंवरलाल हरिजन ने बताया कि वह 9 अक्टूबर को अपने डेढ़ वर्ष के बच्चे के साथ कॉलोनी के होली चौक में गरबा देखने गया था। इस दौरान मनोज लबाना पुत्र प्यारचंद लबाना आया और प्रार्थी से चंदे की रसीद कटवाने के लिए कहा। प्रार्थी ने रसीद कटवाने की बात कही। इसके बाद भी मनोज लबाना उसके साथ गाली-गलौच व जातिगत अपमान करने लगा और उसको चौक से भगा दिया। वहीं, प्रार्थी को दशहरा तक जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने छानबीन शुरू की

पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन के शुरू कर दी है। इस संबंध में मनोज लबाना ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष जांच करें।

यह भी पढ़ें -

Good News : अब राजस्थान में दुधारू पशु की मौत पर मिलेगी आर्थिक मदद, जानें क्या करना होगा

यह भी पढ़ें -

Cyber Crime : ओटीपी नंबर बताते ही बैंक खातों से निकल जाते हैं रुपए, जानें क्या है माजरा

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग