6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डूंगरपुर : वृद्धा की हत्या कर शव अनाज के कट्टों तले दबाया, जेवर चुरा ले गए

चुण्डावाड़ा गांव में हुई वारदात

2 min read
Google source verification
dungarpur crime news

बिछीवाड़ा (डूंगरपुर). बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के चुण्डावाड़ा गांव में गुरुवार को सनसनीखेज वारदात सामने आई। घर में चोरी की नीयत से घूसे बदमाशों ने जाग होने पर वृद्धा की हत्या कर शव अनाज के कट्टों तले दबा दिया और सोने-चांदी के जेवर आदि चुरा ले गए। वारदात की भनक गुरुवार सुबह लग पाई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चोरी व हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी भानुप्रतापसिंह ने बताया कि चुण्डावाडा निवासी डाई बाई (60) पत्नी मोगा पटेल बुधवार रात को अपने घर में अकेली सोई थी। उसका पति दूसरे मकान पर सोया था। पुत्र बहन से मिलने उदयपुर गया था। सुबह पति मोगा घर लौटा तो सामान अस्त व्यस्त पड़ा मिला। आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। आस पड़ौस में भी देखा, लेकिन डाई बाई का कुछ पता नहीं चला। खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

इस दौरान एक व्यक्ति की नजर खाट पर पड़े अनाज के कट्टों पर पड़ी। कट्टों के नीचे पैर का हिस्सा दिखने पर लोगों ने तत्काल कट्टे हटाकर देखा तो डाई बाई मृत हालत में पड़ी थी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बिछीवाड़ा सीएचसी लाया गया, लेकिन परिजन गहनता से जांच की मांग को लेकर डूंगरपुर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने पर अड़ गए। इस पर पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।

जेवर चुराए, दस्तावेज फाड़े

बदमाशों ने घर से सोने-चांदी के जेवर आदि चुरा लिए। वहीं जीवन बीमा की पत्रावलियां आदि फाड़ दिए। घर का पूरा सामान भी बिखेर दिया। मृतका के पति मोगा ने बताया कि धरियावाद निवासी लाला मृतका के पीहर घडमाला में पूर्व में काम करता था। दो दिन पहले वह मकान के पिछवाडे दो अन्य साथियों के साथ दुबका बैठा था। डाई बाई ने फुसफुसाहट सुनकर पड़ौसियों को आवाज दी, तो वे लोग निकल कर भाग गए थे।

बड़ी खबरें

View All

डूंगरपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग