BJP MP-BAP MLA Dispute : बेणेश्वर मेले के उद्घाटन समारोह में आदिवासीजन के हिन्दू होने के मुद्दे पर फिर सियासी पारा गर्माया। उदयपुर से भाजपा सांसद मन्नालाल रावत ने कहा कि आदिवासी सनातन व अनादिकाल से सनातन हिंदू धर्म से जुड़ा हुआ है, जो अस्थि विसर्जन, त्रिवेणी में स्नान, पूजा-अर्चना सहित धार्मिक क्रिया-कर्म कर रहा है। सांसद ने राजनीतिक दल का नाम लिए बिना कहा कि कुछ विचारधारा के लोग आदिवासी को हिंदू नहीं कहते हैं। यह बात छत्तीसगढ़ के एक ईसाई मिशनरी ने कही थी। पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा ने कहा कि सन्त मावजी महाराज ने धर्म का प्रचार-प्रसार किया। हमें भी एकसाथ आपस में भाई-चारे व सामाजिक समरसता से रहना होगा।