26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

12 महिलाओं को भारी पड़ गया ग्रह काल चक्र दूर करवाना, ज्योतिष दंपती ने वास्तु दोष बताकर ठग लिए लाखों रुपए

दंपती ने झांसा दिया कि ग्रह काल चक्र दूर होने के बाद पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे। परिवार की खुशहाली के लिए महिलाएं उसके घेरे में फंस गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 22 Jul 2018, 11:33 AM IST

patrika

12 महिलाओं को भारी पड़ गया ग्रह काल चक्र दूर करवाना, ज्योतिष दंपती ने वास्तु दोष बताकर ठग लिए लाखों रुपए

भिलाई. ज्योतिष दंपती के खिलाफ ठगी का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुई १२ महिलाओं ने दुर्ग रेंज आईजी जीपी सिंह को आवेदन देकर अपने पैसे व ज्वेलरी वापस दिलाने की गुहार लगाई है। बताया जा रहा है कि उक्त दंपती ने घर में वास्तु दोष बताकर महिलाओं के सोने-चांदी के जेवर और नकद रुपए ठग लिए है।

नकद रुपए तक ठग लिए
महिलाओं ने ज्योतिषी सीमा संतुआ पति कमलेश सतुंआ के खिलाफ शिकायत की है। दंपती ने झांसा दिया कि ग्रह काल चक्र दूर होने के बाद पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे। परिवार की खुशहाली के लिए महिलाएं उसके घेरे में फंस गई। किसी ने सोने-चांदी की ज्वेलरी तो किसी ने नकद रुपए उन्हें थमा दिए। वापस मांगने पर अब चक्कर लगवा रही है। अपने मोबाइल की सिम भी बदल ली है।

इन्होंने मिलकर की शिकायत
योगेश्वरी ध्रुव, कौशिल्या, कोमल घोष, आर किरण रेड्डी, साजदा बेगम, अमिता सनी, अंजली सिन्हा, कल्पना साखरे, नीली साखरे, सीमा साखरे, रानी यादव, सरला मानिक ने मिलकर आईजी से लिखित शिकायत की है। भिलाई ३ थाना टीआई संजीव मिश्रा ने बताया कि आवेदन करने वाली महिलाओं का बयान लिया जा चुका है। उक्त ज्योतिष दंपती का बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पांच सटोरिए पकड़ाए
तीन सटोरिए को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी बल्लू कुरैशी, धनंजय ङ्क्षसह और रोम कुमार के खिलाफ धारा १३ जुआ एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया है।

छावनी थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली। नंदनी रोड कैंप 2 मछली मार्केट न्यू गणेश मंदिर के पीछे स्ट्रीट लाइट के उजाले में आम जगह मे ंबैठकर ताशपत्ती से रुपए का दांव लगा रहे हैं। तत्काल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

आरोपी बल्लू कुरैशी, धनंजय सिंह, रोमन कुमार को जुआ खेलते हुए दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से ३० हजार ५०० रुपए जब्त किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया।

एक और सटोरिए संतोषी पारा नाला के पास अंकों पर पैसे की हार जीत का दांव लगा रहे कैंप 2 के रामलाल यादव को पुलिस ने पकड़ा लिया। उसके कब्जे से 2 हजार रुपए नकद और एक सट्टा पट्टी जब्त किया है।

पुलिस ने आरोपी पर जुर्म
दर्ज किया है। सुपेला वार्ड 6 इंदिरा नगर निवासी आरोपी तारकेश्वर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से १ हजार रुपए और सट्टा पट्टी बरामद किया है।