कई जमीन की फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराई
राजेश साहू जमीन कारोबारी है। कई जमीन की उसने फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराई है। मामला सार्वजनिक होने पर वह तपन सराकर के नाम पर धौंस दिखाकर लोगों को धमकी देता था। यहीं कारण था उसके खिलाफ शिकायत करने पीडि़त डरते थे। तपन के साथियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने अभियान चलाया तो पीडि़तों ने राजेश साहू के खिलाफ शिकायत की। एफआईआर के बाद राजेश फरार हो गया था। कुछ दिन पहले पूछताछ के लिए राजेश को थाना अवश्य लाया गया था, लेकिन बाद में वह दोबारा गायब हो गया था।