6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे ASI, वीडियो वायरल होते ही एसपी ने की ये कार्रवाई

Chhattisgarh News: एएसआई को हेलमेट के गाड़ी चलाना भारी पड़ गया है। दुर्ग पुलिस ने बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहे एएसआई मयंक यादव का 800 रूपए का चालान काटा है।

less than 1 minute read
Google source verification
बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे ASI

बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे ASI

Chhattisgarh News: अभी कुछ दिनों पहले दुर्ग पुलिस का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी बिना हेलमेट के गाड़ी चलाता दिखाई दे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए थे। दुर्ग पुलिस ने बिना हेलमेट के गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।

दुर्ग पुलिस की इस कार्रवाई से अब खुद पुलिस वाले भी नहीं बच पा रहे है। एएसआई को हेलमेट के गाड़ी चलाना भारी पड़ गया है। दुर्ग पुलिस ने बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहे एएसआई मयंक यादव का 800 रूपए का चालान काटा है।

यह भी पढ़ें: Road Accident: सुबह टहलने निकले युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौके पर ही मौत

हेलमेट और नंबर प्लेट की अवहेलना करने वाले पुलिस ने अपने विभाग के एएसआई गुप्तेश्वर यादव के खिलाफ मोटर वीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने 800 रुपए का चालान वसूल किया।

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि भिलाई नगर थाना में पदस्थ गुप्तेश्वर यादव बुलेट से वर्दी में ड्यूटी पर जा रहे थे। हेलमेट नहीं लगाए थे। आम नागरिक ने फोटो खींचकर उसे पुलिस की सोशल मिडिया ग्रुप में पोस्ट कर दिया। एसपी डॉ. अभिषेक ने मामले को गंभीरता लेते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए। तत्काल नम्बर प्लेट के आधार पर गाड़ी को पकड़ा गया। मोटर वीकल एक्ट की धारा 194 (घ) बिना हेलमेट, 50(2) वाहन में गलत तरीके से नम्बर प्लेट लिखाने के तहत कार्रवाई कर 800 रुपए का चालान वसूल किया गया।