25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कहां है डिजिटल इंडिया : बैंक का सर्वर डाउन, तीन हजार हितग्राहियों की पेंशन अटकी

नगर निगम के 25 वार्डों के करीब 3000 हितग्राहियों की पेंशन एक बार फिर अटक गई है। अफसरों की माने तो संबंधित बैंक के सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई है। इसके चलते डिस्पैच के बाद भी पेंशन की राशि हितग्राहियों के खातों में नहीं पहुंच रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Satya Narayan Shukla

•

Updated: 13 Sep 2018, 9:06 PM IST

Durg patrika

कहां है डिजिटल इंडिया : बैंक का सर्वर डाउन, तीन हजार हितग्राहियों की पेंशन अटकी

दुर्ग. नगर निगम के 25 वार्डों के करीब 3000 हितग्राहियों की पेंशन एक बार फिर अटक गई है। अफसरों की माने तो संबंधित बैंक के सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई है। इसके चलते डिस्पैच के बाद भी पेंशन की राशि हितग्राहियों के खातों में नहीं पहुंच रही है।

उन हितग्राहियों को ज्यादा परेशानी जिनको 3-4 माह से पेंशन नहीं मिली

नगर निगम और बैंक के कर्मचारियों द्वारा 24 अगस्त से वार्डों में शिविर लगाकर शेष हितग्राहियों को पेंशन वितरण किया जा रहा था। 12 सितंबर को बाबा रामदेव मंदिर वार्ड के हितग्राहियों को पेंशन वितरण किया गया, लेकिन इसके बाद बैंक के सर्वर में खराबी आ गई। इसके कारण वार्ड 36 से 60 तक की पेंशन वितरण को रोक दिया गया है। इससे उन हितग्राहियों को ज्यादा परेशानी हो रही है जिनको ३-४ माह से पेंशन नहीं मिली है।

बैंक ने मांगी एक सप्ताह की मोहलत
निगम के अफसरों ने बताया कि सर्वर में सुधार के लिए बैंक प्रबंधन ने कम से कम एक सप्ताह का समय लगने की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि सर्वर में तकनीकी खामी के चलते देशभर में लेन-देन में दिक्कत आ रही है। इस आधार पर शेष वार्डों की पेंशन वितरण रोका गया है।

बार-बार आधार सीडिंग से भी परेशानी
जानकारी के मुताबिक हितग्राहियों के निजी बैंक खाते अथवा अन्य प्रयोजन में बार-बार आधार सीडिंग के कारण भी पेंशन वितरण में परेशानी हो रही है। इस खामी के कारण हर बार 4 से 5 हजार पेंशनधारियों को वार्डों में जाकर पेंशन बांटने की स्थिति बनती है।

पूरे देश में सर्वर में खराबी आई
प्रभारी राजस्व अधिकारी गिरीश दीवान ने कहा कि बैंक ने सर्वर में खराबी की जानकारी दी है। बैंक के मुताबिक पूरे देश में उसके सर्वर में खराबी आई है, इसे सुधारने में सप्ताहभर का समय लग सकता है। सर्वर में सुधार के बाद दोबारा पेंशन वितरण शुरू किया जाएगा।