
दुर्ग . नगर निगम के अफसरों की लापरवाही के कारण मंगलवार को अवैध कब्जों के खिलाफ बेदखली अभियान टल गया। अफसरों ने कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति से निबटने के लिए सुरक्षा जवानों की मांग करते समय थाना क्षेत्र का ध्यान नहीं रखा और कोतवाली की जगह मोहन नगर पुलिस को चिट्टी लिख दी। थाना क्षेत्र अलग होने के कारण मोहन नगर पुलिस ने जवान देने से मना कर दिया।
निगम ने अवैधकब्जाधारियों के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी कर रखी थी
नगर निगम ने मंगलवार को हरनाबांधा तालाब क्षेत्र में अवैधकब्जाधारियों के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी कर रखी थी। इसके लिए बकायदा कब्जाधारियों को नोटिस दे दिया गया। पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत निगम का तोड़ू दस्ता भी तैयार हो गया, लेकिन पुलिस के जवान नहीं पहुंचे। इस पर तोड़ूदस्ता प्रभारी शिव शर्मा ने थाना प्रभारी से संपर्क किया, तब गलत जगह चिट्टी भेज दिए जाने का खुलासा हुआ। इसके चलते अभियान टाल दिया गया।
आधा दर्जन से ज्यादा अवैध कब्जे
जानकारी के मुताबिक हरनाबांधा तालाब के पार में आधा दर्जन से ज्यादा लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इसमें से दो लोगों ने तालाब के घाट तक कब्जा कर लिया है। इससे तालाब का क्षेत्रफल कम होता जा रहा है। वहीं कई लोगों ने घरों के सीवरेज का गंदा पानी तालाब में आकर मिलता है। इसकी शिकायत भी कई लोगों ने निगम में की है।
कब्जाधारियों को जल्द बेदखल किया जाएगा
नगर निगम के तोड़ूदस्ता प्रभारी शिव शर्मा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर उससे निबटने पुलिस के जवान मांगे गए थे, लेकिन संबंधित थाने को लेकर त्रुटि के कारण जवान नहीं मिले। इसलिए कार्रवाई स्थगित करना पड़ा। संबंधित थाने को बल उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा जा रहा है। कब्जेधारियों को जल्द बेदखल किया जाएगा।
Published on:
07 Nov 2017 09:23 pm
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
