
दुर्ग शहर में सर्वाधिक 29 व भिलाई में सबसे कम 14 नामांकन
दुर्ग। cg election 2023 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को कांग्रेस के सभी छह प्रत्याशियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। वे अपने प्रस्तावक व समर्थकों के अलावा गिनती के नेताओं के साथ बिना तामझाम कलेक्टोरेट पहुंचे। इधर सबको चौकाते हुए जनता कांग्रेस के नेता अमित जोगी ने अंतिम समय में मुख्यमंत्री के खिलाफ उन्हीं के गढ़ पाटन में ताल ठोक दी।
अंतिम दिन नामांकन दाखिले के लिए अभ्यर्थियों का पूरे दिन आना जाना लगा रहा। इस तरह जिले के 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए ११६ नामांकन दाखिल किए गए हैं। इसमें दुर्ग शहर विधानसभा में सर्वाधिक २९ और भिलाई में सबसे कम 14 नामांकन शामिल है। अंतिम दिन नामांकन दाखिल करा चुके अभ्यर्थी भी बड़ी संख्या में पहुंचे, जिन्होंने नामांकन की दूसरी अथवा तीसरी प्रतियां जमा कराई।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सुबह करीब 11.40 बजे नामांकन दाखिले के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे। उनके साथ पाटन विधानसभा के अलग-अलग समाज के प्रमुख प्रस्तावक व समर्थक के रूप में थे। इसके अलावा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से घोषित सभी प्रत्याशी भी थे। कांग्रेस नेता चरणदास महंत भी इस दौरान उनके साथ थे। मुख्यमंत्री ने पाटन के रिटर्निंग ऑफिसर विपुल गुप्ता के समक्ष नामांकन दाखिल किया।
नामांकन दाखिले के बाद 12.10 बजे मुख्यमंत्री सभी कांग्रेस नेताओं के साथ प्रियंका गांधी की सभा के लिए रवाना हो गए। इधर नामांकन के आखिरी दिन कलक्ट्रेट में अभ्यर्थियों में होड़ रही। स्थिति यह रही कि नामांकन प्रारंभ होने से लेकर अंत तक सभी रिटर्निंग ऑफिसर्स के कक्षों के सामने अभ्यर्थियों व उनके समर्थकों की भीड़ लगी रही। अंतिम दिन पर्चा दाखिल कराने वालों में सर्वाधिक संख्या निर्दलीय व क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशियों की रही।
राजनीतिक गुरू का आशीर्वाद लेकर पहुंचे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपना नामांकन दाखिल करने भिलाई तीन निवास से सडक़ मार्ग से कलेक्ट्रेट पहुंचे। इससे पहले उन्होंने अपने राजनीतिक गुरू दिवंगत नेता वासुदेव चंद्राकर की मालवीय नगर चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। सोमवार को ही दिवंगत नेता वासुदेव चंद्राकर की पुण्यतिथि भी थी। इसके बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।
घोषित प्रत्याशी की जगह खुद भरा जोगी ने नामांकन
जनता कांग्रेस ने पाटन विधानसभा क्षेत्र के लिए शीतकरण महलवार को प्रत्याशी बनाया था। शीतकरण महलवार ने नामांकन फार्म भी खरीद लिया था, लेकिन अंतिम समय पर अमित जोगी खुद शीतकरण महलवार को किनारा कर मैदान में कूद गए। हालांकि उनके साथ घोषित प्रत्याशी शीतकरण महलवार भी थे। अमित जोगी नामांकन दाखिले के लिए समर्थकों के साथ तामझाम के साथ पहुंचे थे।
भाजपाइयों ने जमा कराया
प्रत्याशियों के बी फार्म
इधर अंतिम दिन भाजपा की ओर से घोषित प्रत्याशियों के नाम के बी फार्म (पार्टी से अधिकृत होने का प्रमाणित पत्र) भी जमा करा दिया गया। दुर्ग भाजपा जिला की ओर से अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कलेक्टोरेट पहुंचकर दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, पाटन और अहिवारा के प्रत्याशियों के बी फार्म जमा कराए। वहीं भिलाई जिला अध्यक्ष ने अलग से पहुंचकर भिलाई नगर और वैशाली नगर के प्रत्याशियों का बी फार्म जमा कराया।
बालीवुड एक्टर और पद्मश्री भी पहुंचे समर्थन में
अंतिम दिन प्रत्याशियों के समर्थन में बालीवुड के एक्टर और पद्मश्री विजेता कलाकार कलेक्टोरेट पहुंचे। हिन्दी फिल्म पिपली लाइव के नत्था यानि ओंकार दास मानिकपुरी वैशाली नगर में छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के प्रत्याशी शंकर लाल साहू के नामांकन दाखिले के लिए पहुंचे। शंकर लाल साहू लोक कलाकार के साथ राम नगर भिलाई मुक्तिधाम में शवदाह का कार्य भी करते हैं। वहीं पद्मश्री ऊषा बारले पाटन के प्रत्याशी का फार्म जमा कराने कलेक्टोरेट पहुंचीं थीं।
आज शुरू होगी नामांकन पत्रों की स्कूटनी
मंगलवार को जमा कराए गए नामांकन पत्रों की स्कूटनी की जाएगी। इसके बाद ही विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लडऩे के योग्य पाए गए अभ्यर्थियों की वास्तविक संख्या सामने आएगी। इसके बाद 2 नवंबर को दोपहर तीन बजे तक अभ्यर्थियों को नामांकन वापसी के लिए भी समय दिया जाएगा। इसके बाद अंतिम मुकाबले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इसी दिन अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दी जाएगी।
इन्होंने भरा है नामांकन
पाटन - भूपेश बघेल कांग्रेस, विजय बघेल भाजपा, अमित जोगी जनता कांग्रेस, रामरतन साहू निर्दलीय, संतोष मारकंडेय निर्दलीय, सच्चिदानंद कोसरे निर्दलीय, हैदर भाटी निर्दलीय, उमेश सोनवानी निर्दलीय, गजानंद जांगड़े निर्दलीय, राजेन्द्र बघेल छत्तीसगढ़ महतारी पार्टी, मधुकांत जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, केहर प्रसाद खांडे निर्दलीय, विजय बघेल निर्दलीय, रामचरण यादव निर्दलीय, रामचंद जांगड़े निर्दलीय, अजय चंद्राकर आम आदमी पार्टी, अमित हिरवानी आम आदमी पार्टी, बीएस रावटे हमर राज पार्टी, संदीप पाल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी।
दुर्ग ग्रामीण - ललित चंद्राकर भाजपा, ताम्रध्वज साहू कांग्रेस, बिमला ठाकुर निर्दलीय, ईश्वर निषाद बसपा, संजीत विश्वकर्मा आम आदमी पार्टी, ढालेश साहू जनता कांग्रेस़, लक्ष्मी वर्मा आम आदमी पार्टी, लक्ष्मी वर्मा, कामेश्वर साहू जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी, नारद राम साहू निर्दलीय, द्वारिका प्रसाद निर्दलीय, राधेश्याम शोरी गोंड अम्बेडकर राष्ट्रीय पार्टी, गिरेन्द्र कुमार खाण्डे गण सुरक्षा पार्टी, कमलेश कुमार यादव निर्दलीय, मनोज कुमार गायकवाड़ निर्दलीय, जुगल प्रसाद जोशी राष्ट्रीय जनसभा पाटी।
दुर्ग शहर
अरुण वोरा कांग्रेस, गजेंद्र यादव भाजपा, इंद्राणी बाई साहू निर्दलीय, आत्माराम साहू सोसलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया, ध्रुवकुमार सोनी छत्तीसगढ़ महतारी पार्टी, अनूप पांडेय निर्दलीय, अरुण जोशी निर्दलीय, विनोद सेन निर्दलीय, पंकज चतुर्वेदी जोहार छग पार्टी, लक्ष्मी साहू निर्दलीय, आजरा खान समाजवादी पार्टी, वर्षा ऋतु यादव राष्ट्रीय हिन्दी एकता दल, अशोक ताम्रकार शक्ति सेना (भारत देश), मनहरण सिंह छेदईया गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, भारत भूषण सिन्हा निर्दलीय, राकेश साहू न्याय धर्म सभा, अजय झग्गर साहू निर्दलीय, बालकिशन साहूू निर्दलीय, सुनील बंजारे निर्दलीय, सूर्य नारायण साहू निर्दलीय, साजिद बेग निर्दलीय, काशीराम कुर्रे निर्दलीय, बंटी चौरे निर्दलीय, नारायण प्रसाद यादव निर्दलीय, सुरेश कुमार वर्मा निर्दलीय, जसमीत सिंह इंडिया प्रजाबंधु पार्टी, संजय दुबे जनता कांग्रेस (जे), रऊफ खान छत्तीसगढ़ स्वाभीमान मंच, पारसमणी चंदेल आजाद जनता पार्टी।
भिलाई नगर
- देवेंद्र यादव कांग्रेस, प्रेमप्रकाश पांडेय, हरीचंद्र ठाकुर निर्दलीय, महेंद्र बंजारे निर्दलीय, भूषण नादिया बसपा, शत्रुहन प्रसाद निर्दलीय, जहीर खान जनता कांग्रेस, रितुराज वर्मा निर्दलीय, राम मनोहर अग्रवाल न्याय धर्म सभा, आर शमुघावाले नायडू भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा, मो.नसीम निर्दलीय, उमा पाण्डे इंडियन प्रजाबंधु पार्टी, धर्मेन्द्र निर्दलीय, पुष्पा मेरीसा इंडिया प्रजाबंधु पार्टी।
वैशाली नगर
- मुकेश चंद्राकर कांग्रेस, रिकेश सेन भाजपा, करीम खान कांग्रेस, जयप्रकाश यादव निर्दलीय, हेमंत केसरिया हमर राज पार्टी, छोटेलाल चौधरी निर्दलीय, दिनेश शिन्दे बसपा, दिवाकर भारती जनता कांग्रेस, जीवनलाल बंजारे निर्दलीय, योगेश साहू निर्दलीय, दिनेश गेन्द्रे निर्दलीय, अंजू सोनी न्याय धर्म सभा, अजहर अली निर्दलीय, शंकरलाल साहू छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच, हरेन्द्र प्रसाद शाह भारती शक्ति चेतना पार्टी, जी अशोक कुमार निर्दलीय, राजेश मित्रा आजपा, सूबेदार सिंह समाजवादी पार्टी, वशिष्ठ नारायण मिश्र निर्दलीय, जयप्रकाश प्रसाद निर्दलीय, संगीता केतन शाह निर्दलीय।
अहिवारा -
डोमनलाल कोर्सेवाड़ा भाजपा, निर्मल कोसरे कांग्रेस, सांवलाराम डाहरे भाजपा, राजन खुटेल कांग्रेस, शैलेंद्र बंजारे शक्ति सेना, ओनी महलांग कांग्रेस, आशीष मांडले निर्दलीय, संतोष जोशी निर्दलीय, इंदरलाल लहरे बसपा, रामप्रसाद धृतलहरे निर्दलीय, अरूण कुमार बाध्यकार जोहार छत्तीसगढ, बालेश्वरी बाघ्यकार जोहार छत्तीसगढ़, संतोष कुमार बंजारे बसपा, संतोष कुमार जांगड़े इंडिया प्रजा बंधु पार्टी, रिति देशलहरा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ, ऋषि कुमार टंडन छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस, अमरदास नौरंगे शिवसेना बाला साहिब।
कहां कितने नामांकन
पाटन - 19
दुर्ग ग्रामीण - 16
दुर्ग शहर - 29
भिलाई नगर - 14
वैशाली नगर - 21
अहिवारा में - 17
पूरे प्रदेश में कांग्रेस का माहौल, बनेगी सरकार - भूपेश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पूरे प्रदेश में कांग्रेस का माहौल है। इस बार कांग्रेस का 75 पार नारा सही होगी। यह दावा उन्होंने नामांकन दाखिले के बाद मीडिया से बातचीत में की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने एक भी घोषणा छत्तीसगढ़ के लिए नहीं की है। एक-दो बार ही जनता को अंधेरे में रखा जा सकता है। ऐसा बार-बार नहीं होता। जनता को सिर्फ कांग्रेस की सरकार पर भरोसा है।
बदला लेने नहीं, बदलाव करने आया हूं - जोगी
नामांकन दाखिले के बाद मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में जनता कांग्रेस नेता अमित जोगी ने पाटन में ही नामांकन दाखिले से जुड़े सवाल पर जवाब में कहा कि वे पाटन में बदला लेने नहीं आए है, बल्कि बदलाव करने आए है। पाटन का यह चुनाव भ्रष्टाचार, परिवारवाद को लेकर है। मतदाताओं ने 15 साल भाजपा और 5 साल कांग्रेस को देख लिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव में चेहरा उनका है, लेकिन वास्तव में जनता चुनाव लड़ेगी।
Published on:
31 Oct 2023 03:56 pm
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
