28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG के डॉक्टरों का करिश्मा…मासूम की आंखों को मिली रोशनी, जन्म से थी ये बीमारी

Chhattisgarh Health News : जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग में मरीज तोषन चुरेन्द्र (9 वर्ष) के नेत्र का सफल ऑपरेशन किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Aakash Dwivedi

•

Updated: 3 Oct 2023, 7:10 PM IST

CG के डॉक्टरों का करिश्मा...मासूम की आंखों को मिली रोशनी, जन्म से थी ये बीमारी

CG के डॉक्टरों का करिश्मा...मासूम की आंखों को मिली रोशनी, जन्म से थी ये बीमारी

दुर्ग.जिला चिकित्सालय के नेत्र रोग विभाग में मरीज तोषन चुरेन्द्र (9 वर्ष) के नेत्र का सफल ऑपरेशन किया गया। उसे उसे जन्म से मोतियाबिंद था। तोषन काकरेल जिला बालोद का निवासी है। आंखो की समस्या के ईलाज के लिए 26 सितम्बर को उपचार के लिए उसे बालोद से जिला चिकित्सालय दुर्ग रेफर किया गया था।

यह भी पढ़ें : PM Modi In Bastar :पीएम मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे 25 हजार करोड़ का नगरनार प्लांट, CG को मिलेगा दूसरा स्टील प्लांट

डॉ. कल्पना जैफ नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा बताया गया कि मरीज को बायीं आख से बिल्कुल नहीं दिखता था। मरीज की प्रारंभिक जांच के बाद पाया गया कि मरीज जन्मजात मोतियाबिंद से ग्रसित था। मरीज की सर्जरी डॉ. संगीता भाटीया के नेतृत्व में डॉ. कल्पना जैफ एवं डॉ. तरुण वशिष्ट ने किया।

यह भी पढ़ें : कानफोड़ू डीजे कर रहा बीमार, 60 डेसीबल तय पर 120 तक का शोर, कार्रवाई नहीं

नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक की गई। जिसमें नेत्र सहायक शत्रुहन सिन्हा, माया लहरे, दुर्गा सिन्हा, विवेक सोनी एवं आशा ब्रहमभट्ट ओटी नर्सिंग इंचार्ज एवं उनकी टीम द्वारा विशेष योगदान दिया गया। जब मरीज अस्पताल आया था तब उनका विजन 3/60 था। सर्जरी के बाद मरीज का विजन 6/6 हुआ है। अब मरीज बायीं आंख से भी पूरी तरह से देख पा रहा है।