28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानफोड़ू डीजे कर रहा बीमार, 60 डेसीबल तय पर 120 तक का शोर, कार्रवाई नहीं

Ganesh Utsav DJ : त्योहार मनाना गलत नहीं है, लेकिन पिछले चार दिनों से बस्तर में जिस तरह से गणेश विसर्जन के दौरान डीजे कान फोड़ रहे हैं यह गलत है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Aakash Dwivedi

•

Updated: 2 Oct 2023, 8:10 PM IST

कानफोड़ू डीजे कर रहा बीमार, 60 डेसीबल तय पर 120 तक का शोर, कार्रवाई नहीं

कानफोड़ू डीजे कर रहा बीमार, 60 डेसीबल तय पर 120 तक का शोर, कार्रवाई नहीं

जगदलपुर . त्योहार मनाना गलत नहीं है, लेकिन पिछले चार दिनों से बस्तर में जिस तरह से गणेश विसर्जन के दौरान डीजे कान फोड़ रहे हैं यह गलत है। डीजे का शोर बस्तर के साथ पूरे प्रदेश को हलाकान कर रहा है। इस मामले में हाई कोर्ट ने भी संज्ञान लिया है और चीफ सेक्रेटरी से प्रदेशभर में कानफोड़ू डीजे पर की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा है।

यह भी पढ़ें : PM Modi In Jagdalpur : मोदी जी..... सुनिए बस्तर की 'मन की बात', जानिए लोगों की सरकार से उम्मीदें

बस्तर में डीजे का शोर रोकने में सिस्टम नाकाम हो चुका है। हाई कोर्ट ने 2016 में भी डीजे संचालकों पर तय सीमा से ज्यादा शोर मचाने पर कार्रवाई के लिए कहा था लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। इस बार तो हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने कह डाला है कि जो हो रहा है वह बर्दाश्त करने के लायक नहीं है। सीधे डीजे सीज कर लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Fraud : फूफा की आवाज निकाल सीएमओ से कहा- बुआ घायल,फिर ऐसे लगाया हजारों रुपए का चूना

शहर में पिछले चार दिन से लगातार डीजे लोगों के कान फोड़ रहे हैं। ध्वनि प्रदूषण को लेकर जो गाइड लाइन तय की गई है उसके अनुसार शहर में 60 डेसीबल से ज्यादा शोर नहीं होना चाहिए, लेकिन पत्रिका ने जब रविवार को शहर में डीजे के शोर को मापा तो पाया कि शोर 100 से 120 डेसीबल तक है। इतना शोर लोगों को बीमार कर रहा है। हाई, बीपी के मरीजों के लिए खतरा बढ़ रहा है। वे अस्पताल पहुंच रहे हैं। बुजुर्ग घर छोडक़र शहर से दूर जाने को मजबूर हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगा ले गया, फिर किया ये काम, आंध्रप्रदेश में इस हाल में मिली बालिका

पुलिस हाथ खड़े कर रही : पिछले चार दिन में शहर के अलग-अलग इलाकों से लोगों ने 112 पर कॉल कर डीजे के शोर की शिकायत की है। इन शिकायतों पर पुलिस का कहना है कि त्योहारी सीजन है कुछ नहीं कर सकते। इस वक्त पूरे संभाग में डीजे को लेकर पुलिस का यही रवैया है।