28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi In Bastar: पीएम मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे 25 हजार करोड़ का नगरनार प्लांट, CG को मिलेगा दूसरा स्टील प्लांट

PM Modi Inaugrates Nagarkar Steel Plant : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भाजपा की चुनावी जनसभा में शामिल होने के लिए जगदलपुर आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जगदलपुर

•

image

Aakash Dwivedi

•

Updated: 3 Oct 2023, 12:09 PM IST

Election 2023 : पीएम मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे 25 हजार करोड़ का नगरनार स्टील प्लांट, CG मिलेगा दूसरा स्टील प्लांट

Election 2023 : पीएम मोदी राष्ट्र को समर्पित करेंगे 25 हजार करोड़ का नगरनार स्टील प्लांट, CG मिलेगा दूसरा स्टील प्लांट

जगदलपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भाजपा की चुनावी जनसभा में शामिल होने के लिए जगदलपुर आ रहे हैं। वे यहां के ऐतिहासिक लालबाग मैदान से सुबह 11 बजे राष्ट्र को 25 हजार करोड़ के स्टील प्लांट की सौगात देंगे। बस्तर के लोगों ने 20 साल पहले जो सपना देखा था अब वो साकार होगा। भिलाई के बाद राज्य को दूसरा स्टील प्लांट मिलने जा रहा है। प्लांट के लिए सबसे पहले 2003 में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने भूमिपूजन किया था। इसके बाद भू अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हुई और 2010 में प्लांट की स्थापना का काम शुरू हुआ।

यह भी पढ़ें : PM Modi visit Chhattisgarh : आज PM मोदी बस्तरियों से करेंगे मन की बात.. नगरनार प्लांट,सुपरस्पेशिलिटी अस्पताल और रेलवे स्टेशन की मिलेगी सौगात

पिछले 13 साल से प्लांट की स्थापना से जुड़े काम चलते रहे और पिछले माह प्लांट के अंतिम पैकेज का काम पूरा हुआ और प्लांट ने हॉट रोल्ड क्वाइल का प्रोडक्शन किया। प्लांट की स्थापना के बाद बस्तर के विकास का पहिया तेजी से घूमेगा, यह तय है।

पीएम इनका भी करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

किरंदुल से कोरापुट तक रेलवे दोहरीकरण

बोरीडांड से सूरजपुर तक रेलवे दोहरीकरण

ताड़ोकी से अंतागढ़ नई रेललाइन का लोकार्पण

ताड़ोकी से रायपुर ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे

अमृत भारत योजना के तहत जगदलपुर को नया रेलवे स्टेशन

सुपरस्पेशयलिटी हॉस्पिटल का लोकार्पण

कांग्रेस ने डोर टू डोर की बंद की अपीलकांग्रेस ने पीएम मोदी की सभा के दिन नगरनार प्लांट के निजीकरण के विरोध में बस्तर बंद का आह्वान किया है। कांग्रेसियों ने बंद से एक दिन पहले ही सोमवार को डोर टू डोर बंद की अपील की। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के साथ जगदलपुर विधायक खुद सड़क पर निकले और व्यापारियों से बंद की अपील करते रहे। कांग्रेसियों का कहना है कि बंद का सफल होना तय है क्योंकि बस्तर की जनता पीएम मोदी सरकार के झांसे में नहीं आने वाली है। निजीकरण के विरोध में पूरे बस्तर की जनता है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस की भरोसा यात्रा में बड़ा हादसा ! बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी का एक्सीडेंट, सीने में आई गंभीर चोट

प्रदेश के आला नेता एक दिन पहले पहुंचे बस्तर

पीएम मोदी की सभा के लिए प्रदेश के आला नेता सोमवार को विशेष विमान से जगदलपुर पहुंचे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉॅ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश सह प्रभारी नितीन नबीन, राजनांदगांव सांसद और बस्तर प्रभारी संतोष पांडेय रहे। वहीं मंगलवार को प्रधानमंत्री के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर आएंगे।