28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस की भरोसा यात्रा में बड़ा हादसा ! बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी का एक्सीडेंट, सीने में आई गंभीर चोट

Vikram Mandavi Accident: बीजापुर विधायक और बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी सोमवार को कांग्रेस की भरोसे की यात्रा के दौरान बाइक के अनियंत्रित हो जाने से घायल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीजापुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 3 Oct 2023, 11:25 AM IST

Congress MLA Vikram Mandavi's accident, injured

कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी का एक्सीडेंट

बीजापुर/जगदलपुर। Vikram Mandavi Accident: बीजापुर विधायक और बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी सोमवार को कांग्रेस की भरोसे की यात्रा के दौरान बाइक के अनियंत्रित हो जाने से घायल हो गए। उनके सीने और कंधे में गंभीर चोट आई है।

मिली जानकारी के मुताबिक विधायक मंडावी सोमवार को भरोसे की यात्रा के तहत भैरमगढ़ से मद्देड़ तक 80 किमी की यात्रा का समापन कर देर शाम लौट रहे थे। इसी दौरान (Vikram Mandavi Accident) मद्देड़ से दस किमी दूर तुनकीगुट्टा के पास करीब शाम 7 बजे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

MLA Vikram Shah Mandavi Injured: बाइक खुद विधायक चला रहे थे। उनके साथ नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर पीछे की सीट पर बैठे थे। घटना में पुरुषोत्तम सल्लूर को मामूली चोटें आई है जिनका इलाज बीजापुर जिला अस्पताल में चल रहा है। सीएमएचओ डॉ. अजय रामटेके ने बताया कि विधायक विक्रम मंडावी के लेफ्ट साइड कालर बोन फ्रेक्चर हो गया है। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है।

यह भी पढ़े: PM Modi visit Chhattisgarh: पीएम मोदी का आज जगदलपुर दौरा, 25 हजार करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

नहीं पहुंची एयर एंबुलेंस

MLA Vikram Shah Mandavi Injured: एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने बताया की मौसम की खराबी के चलते एयर एंबुलेंस बीजापुर नहीं पहुंच पाई, जिसके चलते विधायक मंडावी को सड़क मार्ग से मेडिकल कॉलेज जगदलपुर भेजा गया है।

यह भी पढ़े: CG Politics : राजेश मूणत ने CM बघेल पर किया तीखा वार, बोले- जो गोठान नहीं चला पा रहे वो प्लांट क्या चलाएंगे ?