25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाइंटर का इशार मिलते ही होटल में दिया पुलिस ने दबिश, कॉल गर्ल संग रंगरेलियां मनाते मिले युवक

मोहन नगर थाना क्षेत्र में देह व्यापार के एक ओर मामले खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने कोलकाता की 2 युवतियों के साथ 2 युवकों को पकड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दुर्ग

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 16 Dec 2017, 3:30 PM IST

patrika

दुर्ग . मोहन नगर थाना क्षेत्र में देह व्यापार के एक ओर मामले खुलासा हुआ है। मामले में पुलिस ने कोलकाता की 2 युवतियों के साथ 2 युवकों को पकड़ा। वहीं सेक्स रैकेट का संचालन करने वाला युवक भी पुलिस के हत्थे चढ़ा हैं। देह व्यापार का यह कारोबार स्टेशन के सामने स्थित होटल टूलिस में किया जा रहा था। मामले में पुलिस ने सभी 5 आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की हैं। युवतियों के साथ पकड़ाए दोनों युवक शहर के प्रतिष्ठित परिवार के बताए जा रहे हैं।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल टूलिस में अन्य राज्यों की महिलाओं को ठहरा कर सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा हैं। रैकेट का संचालक शंकर नगर निवासी सोनू उर्फ ईश्वर हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने पाइंटर को सोनू के पास सौदा करने के लिए भेजा। सौदा तय होने पर पाइंटर को होटल टुलिस में ठहरी युवितयों के पास भेजा गया। पाइंटर का इशारा मिलते ही पुलिस ने होटल में दबिश दी। दबिश में युवतियों के साथ 2 युवक भी संदिग्धावस्था में पाए गए।

कोलकाता से बुलाई गई थी युवतियां
पुलिस की गिरफ्त में आई युवतियां कोलकाता (पश्चिम बंगाल) निवासी हैं। इन युवतियों को देह व्यापार के उद्देश्य से सोनू द्वारा बुलाया गया था। ग्राहकों से मोटा रकम वसूल कर सोनू युवतियों के जिस्म का सौदा करता था। इससे पहले भी सोनू देह व्यापार की दलाली करने के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ चुका हैं। वहीं युवतियों के साथ पकड़ में आए युवक दुर्ग निवासी हैं। एक युवक के शंकर नगर तथा दूसरे का पद्मनाभपुर के होने जानकारी सामने आई है।

इससे पहले भी करीब 15 दिन पहले मोहन नगर थाना क्षेत्र के एक किराए के मकान में भी इसी तरह सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ था। इसमें पुलिस ने 3 महिला व एक पुरुष को पकड़ा था। इसके पहले सिंधिया नगर में भी किराए के मकान में सेक्स रैकेट पकड़ा गया था।