
दुर्ग. रेलवे के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र नाथ के घर में काम करने वाली अनिता सिंह का उसी घर की मालकिन बनने का कारनामा सामने आया है। वह खुद परित्यक्ता थी, लेकिन उसने जिंदा पति का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाया। फिर सुरेंद्र नाथ को प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी कर ली। कोर्र्ट में शादी के समय फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र पेश कर दिया। सब इंस्पेक्टर की मौत के बाद उसकी करोड़ों की संपत्ति पर हक जताया। लेकिन सुरेंद्र की बेटी के हाथ वह फर्जी मृत्युप्रमाण पत्र लग गया, जिससे महिला की करतूत उजागर हो गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र भिलाई निवासी अनीता के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना, कूटरचित दस्तावेज को सरकारी कार्य के लिए उपयोग करने की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की है।
फिल्मी कहानी से कम नहीं यह पूरा मामला
वर्ष 2004 में रेलवे से रिटायर्ड एसआई सुरेन्द्र नाथ भिलाई में खुद के मकान में रह रहे थे। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी, इसलिए घर के कामकाज करने के लिए अनिता आती थी। अनीता ने सुरेंद्र से प्रेम संबंध के बाद शादी कर ली। मई 2017 में सुरेंद्र की मौत हो गई तब, उसकी पत्नी की हैसियत से अनीता ने संपत्ति पर हक जताया। पिता की अचानक मौत और उनकी संपत्ति को लेकर अनीता के दावे पर संदेह होने पर उनकी पहली पत्नी की बेटी सुमन ने अपने स्तर पर जब पड़ताल की तो चौंकाने वाले तथ्य हाथ लगे। सूचना के अधिकार में शादी के समय प्रस्तुत दस्तावेज ने पूरे मामले को खोलकर रख दिया। अनीता ने जो मृत्यु प्रमाण अपने पति का बताया था, वह असल में सुमन की मां का था।
वाइटनर लगाकर उस पर अपने पति का नाम लिख लिया
बेगूसराय बिहार निवासी सुमन ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी नंद कुमारी की मौत टाटा मेमोरियल अस्पताल में हुई थी। अस्पताल से मृत्यु प्रमाण पत्र मिला था। प्रमाण पत्र उसके पिता के पास था। अनीता से उसे हासिल करने के बाद उस पर छेडख़ानी की थी। अनीता ने सुमन की मां के नाम पर वाइटनर लगाकर उस पर अपने पति का नाम लिख लिया था।
पति जिंदा है
सुमन ने बताया कि अनीता बलिया उत्तरप्रदेश की रहने वाली है। उसका पति प्रेमकुमार पिता कन्हैयालाल जीवित है। वह वहां पर मजदूरी करता है। अनीता की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में लगभग एक माह तक जांच की।
मौत पर शंका
सुमन का कहना है कि उसके पिता स्वस्थ्य थे। अचानक मौत की सूचना भी नहीं दी गई। मृत्यु के दो दिन पहले उसके पति से चर्चा की थी। तब उन्होंने महिला द्वारा प्रताडि़त करने की जानकारी दी थी। सुमन ने अपने पति की मौत पर शंका जाहिर की है।
जामुल पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
पीडि़त युवती का कहना है कि वह घटना की शिकायत पहले जामुल थाना में की। पुलिस ने केवल बयान लेकर महिला को छोड़ दिया। कार्रवाई नहीं होने पर उसने एसपी और आईजी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद मामले की जांच नए सिरे से की गई।
Published on:
26 Aug 2017 11:46 pm
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
