
दुर्ग. स्वाइन फ्लू से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को सुबह स्पर्श अस्पताल भिलाई में भर्ती भानुप्रतापपुर (कांकेर जिला) निवासी दुर्गा प्रसाद (४८ वर्ष) की मौत हो गई। दो दिन पहले उसे स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि की गई थी। इसी अस्पताल में दुर्ग के एक नया शंकास्पद मरीज भी भर्ती हुआ।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दुर्गा प्रसाद को पांच दिन पहले भर्ती कराया गया था। स्वाइन फ्लू की पुष्टि होते ही उसे आईसीयू में रखा गया था। अधिकारियों का कहना है कि सीएमएचओ के निर्देश पर गुरुवार से ही मैदानी स्तर पर सर्वे शुरु कर दिया गया है।
साथ ही वैक्सीन पहुंचते ही जरुरत के हिसाब से टीकाकरण किया जाएगा। ट्विनसिटी में स्वाइन फ्लू के वायरल सक्रिय हैं, बावजूर जिला स्वास्थ्य विभाग रोकथाम के लिए समूचित उपाय नहीं कर रहा है।
कंट्रोल रूम में पूछ रहे वैक्सीन के बारे में
स्वाइन फ्लू के बढ़ते मरीज को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल और सुपेला अस्पताल में कंट्रोल रूम बनाया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नागरिक कंट्रोल रूम में सभी तरह की बीमारी के बारे में जानकारी लेते है। अधिकांश फोन स्वाइन फ्लू को लेकर ही होता है। लोग वैक्सीन के बारे में पूछते हैं।
सरकारी सप्लाई के बारें पूछने के साथ ही उस मेडिकल स्टोर के बारे में पूछते हैं जहां यह वैक्सीन उपलब्ध हो। वैक्सीन के रेट को लेकर भी लोग पूछताछ करते हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वैक्सीन का लोक ल परचेस किया जा रहा है। सीजीएमएससी द्वारा उपलब्ध कराए गए ४५ वैक्सीन खत्म हो चुका है।
आवश्यकतानुसार टीकाकरण कि या गया है। जरुरत के हिसाब से टीकाकरण फिर से शुरु करने के लिए वे वैक्सीन का इंताजर कर रहे हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि वैक्सीन रविवार तक अस्पतालों में उपलब्ध हो जाएगा।
Published on:
30 Sept 2017 10:38 am
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
