
Breaking: जब नामांकन के दौरान दुर्ग ग्रामीण सीट के BJP और कांग्रेस प्रत्याशी आए आमने-सामने, फिर हुआ ये सब...
दुर्ग. नामांकन की आखिरी तारीख नजदीक आते ही दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों का कलेक्टोरेट पहुंचना शुरू हो गया है। बुधवार को भिलाई नगर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी और महापौर देवेंद्र यादव नामांकन लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी और संगठन अलग-अलग भाग रहे है।
कुरैशी नाराज नहीं
भिलाई सहित दुर्ग संभाग की सभी सीट जीतेंगे। असंतोष भाजपा में है कांग्रेस में नहीं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बद्रूद्दीन कुरैशी के बारे में कहा वे उनके मार्गदर्शक हैं। कुरैशी नाराज नहीं, उनका पूरा मार्गदर्शन इस बार भी मिलेगा। दुर्ग ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिमा चंद्राकर ने भी नामांकन भरा। महापौर के बाद दुर्ग ग्रामीण के उम्मीदवार जागेश्वर साहू नामांकन भरने पहुंचे। उनके साथ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन भी पहुंचे थे।
भाजपा के उम्मीदवार जागेश्वर साहू ने कहा कि कहीं असंतोष नहीं सभी उनके साथ हैं। एकजुटता से चुनाव लडऩे की बात कही। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष थानु राम साहू भी पहुंचे थे। बता दें कि बेलचंदन व थानुराम दोनों इस सीट के दावेदार थे। दोनों ने पार्टी के निर्णय को स्वीकार करते हुए जागेश्वर साहू के साथ होने की बात कही।
नामांकन के दौरान दुर्ग ग्रामीण के भाजपा उम्मीदवार जागेश्वर साहू और कांग्रेस की प्रतिमा चंद्राकर एक दूसरे के आमने-सामने आ गए। देानों ने मुस्कुराकर एक दूसरे का अभिवादन किया। चुनाव के लिए शुभकामनाएं दी। इधर जोगी कांग्रेस से बालमुकुंद देवांगन ने भी नामांकन का दूसरा सेट भरा। वैशाली नगर विधानसभा से टिकट नहीं मिलने से नाराज राकेश पांडेय के करीबी अहिवारा प्रत्याशी सांवला राम डाहरे ने भी बुधवार को नामांकन लिया। मंगलवार से उनके इस्तीफे की चर्चा से राजनीति गरमा गई थी।
Published on:
31 Oct 2018 02:39 pm
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
