
फर्जी आईडी बनाकर लड़की से की दोस्ती, राज खुलने पर भी पीछे पड़ा रहा, पुलिस ने भेजा जेल
दुर्ग. लड़की के नाम से फर्जीआईडी बनाकर लड़कियों से ही चेटिंग का मामला खुलते ही ब्लेकमेल करने वाले शंकर नगर निवासी मुकेश तांडी को (२२ वर्ष) को मोहन नगर पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने छेडख़ानी, रास्ता रोकना और फर्जी आईडी बनाकर गुमराह करने की धारा के तहत अपराध दर्ज किया है। गुरुवार को मुकेश पीडि़त युवती का पीछा करते सेक्टर १० पहुंचा गया था। रास्ता रोककर जबरदस्ती बात करने के लिए दबाव बनाने पर युवती ने अपने कोचिंग के दोस्तों की मदद से युवक को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया।
लड़की के नाम से सोशल मीडिया में चेटिंग के लिए आईडी
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने लड़की के नाम से सोशल मीडिया में चेटिंग के लिए आईडी बना रखा था। पीडि़त युवती को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के बाद वह बातचीत करने लगा। पीडि़ता को जब शक हुआ तो उसने युवक को दुर्ग रेलवे स्टेशन बुलाया और चेतावनी दी कि वह बातचीत व मेसेज पोस्ट करना बंद कर दें, लेकिन मुकेश ने यह कहते हुए धमकी दी कि अगर बात नहीं की तो उसके फोटो सारे गु्रप में पोस्ट कर उसे बदनाम कर देगा। युवक के इस धमकी से परेशान होकर पीडि़ता ने वाट्सएप को बंद और फेसबुक आईडी क्लोज कर दिया। वह इतना डर गई थी कि अपने मोबाइल का नंबर भी बदल दिया। इसके बाद भी युवक परेशान करता रहा।
आत्महत्या करने की दी धमकी
पीडि़ता कोचिंग करने हर रोज भिलाई जाती है। गुरुवार दोपहर तीन बजे वह कोचिंग पहुंची थी। लौटते समय आरोपी ने रास्ता रोका और धमकी दी कि अगर वह उससे बात नहीं करेगी तो आत्महत्या कर लेगा।
फोटो की दुकान संचालित करता है आरोपी
पूछताछ में युवक ने बताया कि वह शंकर नगर में रहता है। उसकी कोटा रायपुर में फोटो कॉपी की दुकान है। वह हर रोज रायपुर आना जाना करता है। पकड़े जाने पर वह दुबारा तंग नहीं करने की बात कह रहा था, लेकिन युवती ने उसे पुलिस के हवाले करना उचित समझा।
Published on:
30 Jun 2018 12:29 am
