
Amit Shah in Durg : दुर्ग. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज दुर्ग की सभा से चुनावी शंखनाद के साथ 2023 में बीजेपी सरकार बनाने का दावा किया है। दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कांग्रेस सरकार की जमकर बुराईयां गिनाते हुए भूपेश सरकार को घोटालों की सरकार बताया। कहा कि ये सब जनता समझ चुकी है। वहीं आज से कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
Amit shah in Durg : गृहमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल यहां घोटाले कर रहे हैं। कांग्रेस ने शराब पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी, लेकिन इसके बजाय शराब की होम डिलीवरी शुरू कर दी। उन्होंने 10 लाख नौकरियां और 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था। आपको (बघेल) शर्म आनी चाहिए कि आपने जनता से किए वादे तोड़ दिए। राज्य के लोग चुनाव का इंतजार कर रहे हैं और भाजपा सरकार बनाएंगे।
गृहमंत्री के भाषण की बड़ी बातें
- भूपेश सरकार के शासन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।
- कांग्रेस ने यहां शराब घोटाला, गोधन न्याय योजना घोटाला, पब्लिक सर्विस कमीशन में घोटाला किए हैं।
- छत्तीसगढ़ में 5 साल में 5 हजार से ज्यादा बलात्कार की घटनाएं सामने आई है।
-यहां आदिवासी कुपोषित हो रहे है। ये सब सरकार की विफलताएं हैं।
9 साल गरीब कल्याण के नाम रहा
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी के 9 साल के कामों की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि ये 9 साल गरीब कल्याण के नाम रहा है। 130 करोड़ अबादी को कोरोना का टीका लगाकर उन्हें खतरनाक बीमारी से बचाने का प्रयास किया है। गैस सिलेंडर, बिजली, पानी, शौचालय और घर दिया। इस तरह पूरे 9 साल गरीबों के लिए काम हुुआ।
Published on:
22 Jun 2023 03:43 pm
बड़ी खबरें
View Allदुर्ग
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
